फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! सोच-समझ कर बनाएं ऐसे संबंध, मिलेगी पल भर की खुशी पर होगा जिंदगीभर पछतावा

Tue, 30 Jan 2018 02:44 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Couple - फोटो : Natalia Mindru
फिल्म 'पिकू' में जिस तरह कहानी की मुख्य पात्र पिकू के रिलेशनशिप स्टेटस को पेश किया गया, वह किसी की सिर्फ कल्पना नहीं बल्कि आज की सच्चाई है। 

बड़े शहरों में, जहां लोगों का फोकस उनके करियर पर होता है, वहां रिश्ते के मायने धीरे-धीरे बदल रहे हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद उन्हें शादी करने की फिक्र नहीं होती। पुरुष हो या महिला, अब वे अपनी शारीरिक और भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए कैजुअल रिश्तों की ओर रुख कर रहे हैं। 'आजादी' और 'खुलेपन' की आड़ में वे ऐसे रिश्ते बना रहे हैं जिन्हें वन-नाइट स्टैंड, कैजुअल सेक्स और हुकिंग-अप की संज्ञा दी जा रही हैं।

ऐसे रिश्ते में पल-भर की खुशी तो मिल जाती है, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो लंबे वक्त में इसके साइड इफेक्ट सामने आने लगते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
Film director sexually harassed a teen girl
बीमारी

कैजुअल सेक्स करने वाले लोग अपने पार्टनर्स बदलते रहते हैं। इस वजह से ऐसे रिश्ते में रहने वाले लोगों को सेक्सुअली ट्रांस्मिटेड डिसीज यानी एसटीडी का रिस्क ज्यादा होता है।
विज्ञापन

3 of 4
stress
डिप्रेशन
शुरुआत में भले ही कैजुअल रिश्तों से खुशी मिले, लेकिन बाद में ऐसा करने वाले लोग अक्सर अपराधबोध से ग्रस्त होकर खुद को कोसने लगते हैं, खासकर तब जब हम किसी परमानेंट रिश्ते-प्यार, शादी में जुड़ने जा रहे हों। लंबे वक्त तक ऐसे चलता रहा तो यह डिप्रेशन की वजह भी बन सकता है। 

विशेषज्ञों की मानें तो महिलाओं को ऐसे रिश्तों में ज्यादा परेशानी होती है। दरअसल, शारीरिक संबंध बनाते वक्त उनमें ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन रिलीज होता है। इस हार्मोन की वजह से वह अपने पार्टनर के साथ ज्यादा भावनात्मक रूप से भी जुड़ने लगती हैं। लेकिन अगर उनका पार्टनर उनके लिए वैसा महसूस नहीं करता और वह उनसे दूर चला जाता तो वह अवसाद से घिर जाती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Couple
जिम्मेदारियों से दूर भगाना
कैजुअल रिश्ते में रहने वाले लोगों पर पार्टनर की जिम्मेदारी नहीं होती। पर जैसे ही वह परमानेंट रिश्ते में जुड़ते हैं उन्हें अपनी जिम्मेदारियां बोझ लगने लगती हैं। जरा सी रोक-टोक पर वे घुटन महसूस करने लगते हैं। फिर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें