फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी इन गलतियों की वजह से ही कुंवारी रह जाती हैं ज्यादातर लड़कियांं

Sat, 08 Dec 2018 09:50 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : file photo
अपने जीवन में हर लड़की का एक सपना होता है कि उसका होने वाला जीवनसाथी उसकी फीलिंग्स का ध्यान रखें। उसकी पसंद-नापसंद हर चीज को अच्छे से समझ सके। कुछ महिलाओं की लव-स्टोरी बहुत जल्द शुरू हो जाती हैं तो कुछ लंबे वक्त तक सिंगल रहना पसंद करती हैं। कई बार अपनी इच्छाओं को पूरा करने के चक्कर में लड़कियां कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिसकी वजह से उन्हें जिदंगीभर कुंवारा रहना पड़ता है। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं वो गलतियां।   
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : file photo
हाल ही में हुई एक स्टडी की माने तो जिन लोगों को देर से प्यार होता है, वह समझदार लोगों की लिस्ट में शामिल होते हैं। इस लिस्ट में वो लोग भी शामिल होते हैं जो अपने प्यार का इजहार करने में हिचकिचाते हैं। हालांकि यह स्टडी खासतौर पर उन समझदार लोगों को ध्यान में रखकर की गई जिन्हें अपने लिए पार्टनर ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : file photo
इस स्टडी में ये भी दावा किया गया है कि जिस व्यक्ति का आईक्यू लेवल औसत से ज़्यादा होता है, वो 30 के बाद भी सिंगल रहते हैं और कई बार तो वो 40 की उम्र तक भी सिंगल ही बने रहते हैं। इस स्टडी के पीछे कुछ खास वजह बताई गईंं। आइए जानते हैं उनके बारे में। 

4 of 7
- फोटो : file photo
मनपसंद साथी ना मिलना 
जो लड़कियां भविष्य में अपने होने वाले पार्टनर से काफी उम्मीदें लगाकर बैठती हैं उन्हें शादी के लिए पार्टनर ढूंढने में काफी परेशानी होती है। उन्हें अपने सामने जो भी संभावित पार्टनर दिखता है, उन्हें उसमें हमेशा कुछ ना कुछ खामियां नजर आती रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : file photo
जरूरत से ज्यादा विश्लेषण
बुद्धिमान लोग हर छोटी-बड़ी चीज का विश्लेषण कुछ ज़्यादा ही करते हैं। उन्हें चीजों के बारे में सोचने-समझने और अपनी तरफ से परख करने के बाद ही चैन मिलता है। उनकी इस आदत की वजह से कई बार संभावित पार्टनर भी खुद उन्हें रिजेक्ट कर देता है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : file photo
प्यार के अहसास को नहीं करते स्वीकार 
प्यार में लॉजिक नहीं होता लेकिन बुद्धिमान लोग अपने भीतर आ रही ऐसी फीलिंग्स को स्वीकार नहीं करते। वो हर चीज के पीछे की वजहों को तलाशना पसंद करते हैं। प्यार के मामलों में वे लॉजिक से काम नहीं ले पाते, इसीलिए प्यार के चक्कर में पड़ने में उन्हें इतना वक्त लग जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : file photo
जरूरत से ज्यादा सावधान
ऐसी लड़कियां अपनी पिछली गलतियों को दोहराने में विश्वास नहीं करतीं। लेकिन जरूरत से ज्यादा अलर्ट रहना भी महिलाओं के लिए सही नहीं होता। ऐसे में इस तरह की महिलाएं स्वाभाविक तरीके से व्यवहार नहीं कर पातीं। वे अकेले रहना ज़्यादा पसंद करती हैं। औसत से ज्यादा बुद्धिमान महिलाएं जब तक अपना मनचाहा पार्टनर नहीं खोज लेती तब तक वो सिंगल रहने में ही अपनी भलाई समझती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें