फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती उम्र के साथ रोमांस क्यों कम कर देती हैं महिलाएं, रिसर्च में खुलासा

Thu, 19 Oct 2017 09:45 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
आपके लाख मनाने के बावजूद अगर आपका पार्टनर आप में इंट्रेस्ट नहीं दिखा रहा। वो न तो आपके किसी गिफ्ट से इम्प्रेस होता है न ही आपके प्यार भरे स्पर्श से । बावजूद इसके हम यही कहेंगे कि इसमें आपके पार्टनर की कोई गलती नहीं है। आपका दुश्मन कोई और ही है।  

पढ़ें-कहीं मजाक करते समय अपने पार्टनर का दिल तो नहीं तोड़ रहे आप?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महिलाओं की लाइफ में एक टाइम ऐसा आता है जब उनकी रोमांस में दिलचस्पी कम होने लगती है। ऐसे में अगर आपको अपने साथी को खोने का डर सता रहा है तो घबराएं मत।

दरअसल,  रजोनिवृत्ति किसी महिला के जीवन का वह समय होता है जब उनके अंडाशय की गतिविधियां समाप्त हो जाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ जब महिलाएं रजोनिवृत्ति की अवस्था से गुजरती हैं तो उनमें शारीरिक संबंध बनाने को लेकर अरूचि की समस्या सामने आती है।
विज्ञापन

3 of 5
नॉर्थ अमेरिकन मेनोपॉज सोसाइटी के कैंसर पर्मानेंट सेंटर ऑफ हेल्थ रिसर्च के डॉ. एमांडा क्लार्क ने हाल में हुए एक शोध में इस संबंध में एक शोधपत्र प्रस्तुत किया है। जिसमें ये पता लगाने की कोशिश की गई है कि कैसे रजोनिवृत्ति महिलाओं के शारीरिक संबंध बनाने की इच्छाओं को भी प्रभावित करता है।

4 of 5
 इस अध्ययन में डॉ. क्लार्क ने तकरीबन तीन महीने तक अपनी टीम के साथ अधिक उम्र की करीब 1500 से ज्यादा महिलाओं पर सर्वे किया था। इन महिलाओं में से लगभग आधी ने पिछले 6 महीने से किसी भी तरह की सेक्शुअल एक्टिविटी से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्वे में महिलाओं ने शारीरिक संबंधों को लेकर सक्रियता में कमी के अलग-अलग कारण बताए हैं। 47 प्रतिशत महिलाओं ने पार्टनर की अरूचि, शारीरिक अक्षमता तथा मेडिकल कारणों को सेक्शुअल एक्टिविटी में कमी का जिम्मेदार ठहराया। 7 प्रतिशत महिलाओं ने ब्लैडर लीक, अर्जेंसी और बार-बार पेशाब आने की समस्या को इसकी वजह बताया है वहीं 26 प्रतिशत महिलाओं ने योनि के शुष्क हो जाने, चिड़चिड़ापन और दर्द को सेक्सुअल इनएक्टिविटी का कारण बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें