अगर आपको भी यही लगता है कि आपकी गर्लफ्रेंड आपसे कभी कुछ नहीं छुपाती न ही कभी कोई झूठ बोलती हैं तो आप सबसे बड़ी गलतफहमी का शिकार हैं। जी हां हर गर्लफ्रेंड अपने ब्वॉयफ्रेंड से कुछ ना कुछ झूठ जरूर बोलती ही है। जानते हैं, वो कौन से झूठ हैं जो हर गर्लफ्रेंड अपने ब्वॉयफ्रेंड से बड़ी सफाई के साथ बोलती है।
पढ़ें- डेटिंग पर जाने से पहले हर लड़की करती है ये 4 काम, जानकर यकीन नहीं होगा
विज्ञापन
2 of 6
रिलेशनशिप
दूसरी लड़कियों की तारीफ पसंद नहीं करती गर्लफ्रेंड
'द रिचेस्ट' मैग्जीन में छपी एक रिसर्च के अनुसार लड़कियां रिलेशनशिप में सबसे ज्यादा झूठ बोलती है। अगर उनके सामने आप कभी किसी दूसरी लड़की की तारीफ करते हैं तो वो आपके सामने तो जरूर बोलेगी कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वक्त आने पर आपसे इस बात का गुस्सा जरूर निकालेंगी।
विज्ञापन
3 of 6
मेकअप नहीं करतीं
लड़कियां हमेशा कहती हैं कि उन्हें मेकअप करना बिल्कुल पसंद नहीं है लेकिन इस रिसर्च में पाया गया कि लड़कियां सबसे ज्यादा ध्यान सजने संवरने पर ही लगाती है। वो हर समय खूबसूरत दिखना चाहती हैं जिसके लिए वो अपने मेकअप का पूरा ध्यान रखती हैं।
4 of 6
ब्वॉयफ्रेंड की मौज-मस्ती पसंद नहीं
लड़कियों को पसंद नहीं होता जब उनका ब्वॉयफ्रेंड अपने दोस्तों के साथ समय बिताए या मौज-मस्ती करे। ऐसे में वे कह तो देती हैं कि जाओ और दोस्तों के साथ मजे करो, जबकि वास्तव में वे भी उस मस्ती का हिस्सा बनना चाहती है। या चाहती हैं कि आप सिर्फ उसके साथ ही रहें।
विज्ञापन
5 of 6
स्पेस
लड़कियां भले ही ब्वॉयफ्रेंड से कह दें कि वे उन्हें स्पेस देने के लिए तैयार हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि वे चाहती हैं कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उनसे समय-समय पर बात या चैट करे।
नाराज होने पर ये कहती हैं लड़कियां
जब भी लड़की कहे, 'मुझे कुछ नहीं पता तुम्हारा जो मन आए करो' तो समझ जाइए कि वह गुस्सा है और चाहती है कि उसकी कही बात ही मानी जाए।