इस हालिया सर्वेक्षण के नतीजे लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन में बीएमजे सेक्शुअल एंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ में प्रकाशित हुए थे।यह सर्वे 3000 नौजवानों पर किया गया था जो 2010-2012 में पूरा हुआ।
क्या कहता है सर्वे
युवा लड़के-लड़कियों की प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि 40% लड़कियों और 26% लड़कों को लगता है कि यौन संबंधों का उनका पहला अनुभव "सही समय पर नहीं था"।जब उनसे और गहराई में बात की गई तो अधिकतर ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्हें थोड़ा और इंतजार करना चाहिए था जबकि कुछ ही लोग ऐसे थे जिन्होंने कहा कि उन्हें और कम उम्र में संबंध बनाने चाहिए थे।अधिकतर लोगों ने तब संबंध बनाए थे जब वो 18 साल के थे।आधों ने तब संबंध बनाए जब वो 17 साल के होने वाले थे।एक तिहाई लोगों ने 16 साल से पहले संबंध बनाए थे।