फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन छह इशारों से समझे बेबी आपसे क्या मांग रहा है?

Wed, 28 Aug 2019 06:52 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
baby - फोटो : pixel
छोटे बच्चे बोल नहीं सकते लेकिन इशारों से अपनी परेशानियों को बताने की कोशिश जरूर करतें हैं। आपको समझना होगा कि आपका नन्हा शिशु आपसे क्या कहना चाह रहा है? बच्चे कई तरह के इशारे करते हैं जैसे अंगूठें या कलाई का चूसना या फिर पैर पटकना, हिचकी लेना। इन इशारों को समझने की जरूरत है तभी आप बच्चे की परेशानी को दूर कर पाएंगी। तो आइए जानते हैं कि वो कौन से इशारें हैं जो बच्चे अक्सर अपनी परेशानियों को बताने के लिए करते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
Baby Delivery - फोटो : फाइल फोटो
बच्चे का रोना
बच्चे के रोने कई कारण हो सकते हैं, इसमें भूख लगने से लेकर डर लगने या फिर कहीं दर्द होना। इन सब वजह से रोते समय बच्चा अलग अलग इशारे करता है। जैसे अगर बच्चे को भूख लगी है तो फिर वो आंखों को खोलकर रोता है वहीं अगर उसे डर लग रहा है तो फिर वह अपनी आंखों को बंद करके रोता है। इसलिए बच्चे की परेशानी को समझकर तुरंत उसके उपचार की व्यवस्था करनी चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 7
baby - फोटो : सोशल मीडिया
घुटनों को पेट से सटाकर सोना
कई बार बच्चे अपने पैरों या फिर अपने घुटनों को पेट से लगाकर सोते हैं। बच्चों का इस तरह सोना उसके पाचन संबंधी गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। ऐसी स्थिति में उसे कब्ज या पेट दर्द की शिकायत हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इस बात का ध्यान रखें कि दूध पीने के बाद बच्चे को कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। अगर बच्चा स्तनपान करता है तो मां को अपने खान पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।  
 

4 of 7
Baby - फोटो : फाइल फोटो
तेजी से सांस लेना
कभी आपने ध्यान दिया होगा कि आपका बच्चा बहुत तेजी से सांस ले रहा होता है। ऐसा वो दो कारणों से करता है या तो वो बहुत खुश है या फिर उसे डर लग रहा है। इसलिए इस स्थिति में उसे अपने पास लेकर उसके साथ खेलें या फिर उसको शांत करने की कोशिश करें।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : सोशल मीडिया
कान खींचना
बच्चे अक्सर अपने चेहरे के ऊपर हाथ पैर मारते रहते हैं इसकी वजह है चेहरे पर उनके हाथ का सुलभता से पहुंचना। लेकिन कभी कभी नवजात के कान खीचनें की वजह कान में परेशानी का कारण भी हो सकता है।
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : डेमो
हवा में हाथ पैर का मारना
बच्चे जब बहुत खुश होते हैं तो हवा में हाथ पैर मारते हैं और इस तरह से करने से उनके हाथों पैरों की मांसपेशियों के विकास में मदद मिलती है। लेकिन कभी कभी बच्चा अपनी परेशानी को बताने के लिए भी ऐसा करता है। इसलिए जब कभी बच्चा बहुत देर तक पैर हाथ हवा में किए रहें तो देख लें कि कहीं उसका डायपर गीला तो नहीं हो गया है या फिर उसके नैपी को बदलने की जरूरत तो नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
new born baby
आंखों को मलना
जब बच्चे को नींद लगती हैं तो उस समय वो अपने आंखों को रगड़ता है लेकिन ध्यान रखें कि अगर बच्चा सो कर उठने के बाद भी आंखों को रगड़ रहा है तो हो सकता है संक्रमण की वजह या फिर आंख में कुछ चले जाने से वो ऐसा कर रहा हो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें