फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस उम्र में मां बनने से बच्चा होता है होशियार, शोध में सामने आई बात

Sun, 02 Jun 2019 12:30 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बेबी
क्या आप जानते हैं कि मां बनने की सही उम्र क्या होती है। डेनमार्क में एक शोध हुआ है जिसमें महिलाओं के मां बनने की सही उम्र बताई गई है। इस शोध में बताया गया है कि किस उम्र में मां बनने से बच्चा तेज-तर्रार और होशियार होता है। अगली स्लाइड में पढ़िए क्या कहता है शोध
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
parents - फोटो : parents
इस शोध में लड़कियों के बच्चा पैदा करने की सही उम्र 30 साल बताई गई है। शोध का कहना है कि 30 साल में मां बनने वाली महिलाओं में यूट्रस कैंसर का खतरा कम होता है। इस उम्र तक महिलाएं पूरी तरह से सेटल भी हो जाती हैं। इसके अलावा, यह एक ऐसी उम्र होती है जिसमें लड़कियां बच्चा पैदा करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मां-बच्चा - फोटो : social media
शोध का कहना है कि मां अगर बच्चा पैदा करते वक्त मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेगी तो बच्चा भी स्वस्थ्य और होशियार पैदा होगा। ऐसे में बच्चा पैदा करते वक्त मां का मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से स्वथ्य रहना बेहद जरूरी है। अगर मां स्वस्थ्य नहीं रहेगी तो इसका नकारात्मक असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
पार्टनर
इस शोध को डेनमार्क की आरहूस विश्वविद्यालय ने किया है। शोध में 4,741 महिलाओं को शामिल किया गया था। हालांकि, डेनमार्क में महिलाओं के बच्चा पैदा करने की औसत उम्र भी साढ़े तीस साल ही है। इंग्लैंड और वेल्स में भी लड़कियों के मां बनने की औसत उम्र 30 साल ही है। इस शोध के पीछे यह भी तर्क है कि 30 साल तक लड़कियां परिपक्व हो जाती हैं। वे इस उम्र तक शिक्षित और आर्थिक तौर पर स्वतंत्र भी हो जाती हैं। ऐसे में उन्हें बच्चे की परवरिश करने में दिक्कत नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें