पैसा सिर्फ माध्यम है, जरूरत नहीं
आज की दुनिया में हर दूसरा इंसान पैसों के पीछे भाग रहा है। इसके चलते कई बार वह अपनों से भी दूर होता जाता है। माना कि पैसा इंसान की जरूरत है, लेकिन जीवन में प्यार भी बहुत अहम है। इंसान दिनभर काम करके अपनों के लिए ही कमाता है, लेकिन अगर इससे उसके अपने ही खुश न हों तो? इसलिए इस बात को समझें कि प्यार को निभाने के मुकाबले पैसा कमाना आसान है। यह भी सच है कि इंसान पैसा कितना भी कमा ले, लेकिन वह उसे हमेशा कम ही लगता है। वहीं किसी रिश्ते को बरकरार रखने के लिए प्यार बेहद जरूरी है, पर पैसा भी उतना ही अहम है। हर महिला चाहती है कि उसकेे परिवार की जिंदगी अच्छी हो और उनकी जरूरतें पूरी हों। लेकिन इस बात को भी ध्यान रखें कि पैसा आपकी जरूरत पूरी करने का माध्यम ही बनकर रहे, आपकी जरूरत नहीं।