फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए देश के सबसे अमीर खानदान की होने वाली दुल्हन से, जान लीजिए बैकग्राउंड

Sun, 25 Mar 2018 11:42 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हर कोई जानना चाहता होगा कि देश के सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी की बहू आखिर कौन बनने वाली है। सूत्रों की मानें तो मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी इस साल के अंत में हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी कर सकते हैं। आइए जानते हैं आकाश अंबानी की दुल्हन के बारे में कुछ खास बातें... 
विज्ञापन

2 of 6
फिलहाल दोनों ही परिवारों ने शादी की इन खबरों पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है। मीडिया में आई खबरों की मानें तो आकाश और श्लोका की सगाई की घोषणा अगले कुछ हफ्ते में हो सकती है। दोनों की शादी दिसंबर की शुरुआत में होने की संभावना भी जताई जा रही है। आइए जानते हैं उनकी होने वाली बहू में क्या है ऐसा खास...
विज्ञापन

3 of 6
श्लोका मेहता के पिता दुनिया की नंबर वन डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। इतना ही नहीं यह नीरव मोदी के रिश्तेदार भी हैं। सूत्रों की मानें तो मुकेश अंबानी का परिवार अपनी होने वाली बहू के लिए श्लोका मेहता का नाम फाइनल कर चुका है। 
 

4 of 6
डायमंड किंग रसेल मेहता और मोना मेहता के तीन बच्चे हैं जिनमें श्लोका सबसे छोटी हैं यानी तीसरे नंबर की हैं। साल 2009 में श्लोका मेहता ने नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी का रुख किया। यहां से उन्होनें मानव शास्त्र (एंथ्रोपॉलिजी) की पढ़ाई की।
विज्ञापन

5 of 6
श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की ड्रिग्री भी हासिल की थी। जिसके बाद साल 2014 से श्लोका मेहता ने रोसी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसके अलावा श्लोका कनेक्टफॉर नामक संस्था में सह संस्थापक भी हैं और उसकी सारी जिम्मेदारियां उठा रही हैं। श्लोका की कनेक्टफॉर संस्था तमाम एनजीओ की मदद के लिए काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें