फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर के तिल से जानें अपने पार्टनर के बारे में सबकुछ, जानिए किसका क्या मतलब?

Sun, 28 Oct 2018 12:24 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
moles - फोटो : file photo
अगर आप भी रिलेशनशिप में हैं और अपने लाइफ पार्टनर के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं तो आपकी मदद आपके शरीर पर मौजूद तिल कर सकते हैं। जी हां समुद्रशास्त्र में शरीर पर मौजूद तिलों का बड़ा महत्व बताया गया है। लाल तिल शरीर के जिस भी अंग पर होता है वह शुभ फलदायक होता है। काला तिल शुभ भी होता है और अशुभ भी। मस्सों का भी तिल के समान ही फल मिलता है। अगर आपके शरीर पर भी तिल या मस्सा है तो देखिए आपके शरीर पर मौजूद तिल का क्या मतलब है।
विज्ञापन

2 of 6
moles
होठों पर तिल
जिस स्त्री अथवा पुरुष के होठों के ऊपर दाएं तिल का निशान होता है उनका अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण रिश्ता रहता है। इनके बीच बेहतर संबंध बना रहता है। इसके विपरीत होंठ के बाएं ओर तिल का निशान होने पर जीवनसाथी के साथ मतभेद बना रहता है। उनके बीच तालमेल की कमी रहती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
moles
छाती पर तिल
जिस व्यक्ति की छाती पर बायीं ओर तिल या मस्से का निशान होता वह उनकी शादी अधिक उम्र में होने की संभावना रहती है। ऐसे व्यक्ति कामुक होते हैं। इन्हें हृदय रोग की भी आशंका रहती है।

 

4 of 6
moles
छाती पर तिल
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की छाती पर दायीं ओर तिल का निशान होता है वह धनवान होते हैं और इनका जीवनसाथी भी सुंदर एवं योग्य होता है।
विज्ञापन

5 of 6
moles
निचले होठों पर तिल
जिस व्यक्ति के निचले होठों पर तिल का निशान होता है वह खाने-पीने के शौकीन होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति में काम भावना अधिक होती है यह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित रहते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
moles
गले पर तिल
जिन लोगों के गले पर तिल का निशान होता है वह उनकी आवाज अच्छी होती है। ऐसे व्यक्ति अपनी आवाज का व्यावसायिक इस्तेमाल कर सकते हैं। संगीत और गायन के यह शौकीन होते हैं। गले की पीछे तिल होने पर व्यक्ति को रीढ़ में तकलीफ हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें