'वर्जिन नहीं तो तलाक दे सकते हैं '
उत्तरी अफ्रीका में ट्यूनीशिया महिलाओं को अधिकार देने के लिए जाना जाता है लेकिन धर्म और परंपरा के कारण यहां महिलाओं को शादी से पहले तक वर्जिन रहने पर मजबूर किया जाता है।ट्यूनीशिया के तलाक नियम में यह भी प्रावधान है कि यदि पति को पता चलता है कि उसकी पत्नी वर्जिन नहीं है तो वह तलाक दे सकता है।समाजशास्त्री सामिया एलुमी ने कहा, ''ट्यूनीशियाई समाज एक खुला समाज है लेकिन हम लोग पाखंडी हो रहे हैं।यहां सामाजिक रूढ़िवाद बहुत प्रबल रूप में है और हम इसे आधुनिक समाज में सही नहीं मान सकते।महिलाओं की कामुकता और उनकी स्वतंत्रता के मामले में आधुनिकता अब भी कोसों दूर है।''