फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों के मन के बार में जानना है तो लड़कियों को करना होगा ये काम

Sun, 03 Feb 2019 10:43 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
relationship
अगर आप किसी को पसंद करते है और वह आपको अपनी तरफ से मैसेज कर रहा है तो इससे ज्यादा खुशी और क्या हो सकती है, लेकिन यह चीज आपको परेशान भी कर सकती है। क्योंकि आप यह तय नहीं कर पाते कि वह आपको पसंद करता है कि नहीं, आपके बारे में जानना चाहता है या फिर केवल आपका समय बर्बाद कर रहा है। ऐसे में आपको उसके मैसेजों के जरिए पता लगाना होगा कि वह आपको लेकर अपने मन में किस तरह का ख्याल रखता है। यानी कि आप जिसको चाहते हो उसके मैसेजों के जरिए पता लगा सकते हैं कि वह आपको पसंद करता है नहीं। आइए जानते हैं किस तरह करें पता। आप बस तीन इशारों से समझ सकते हैं कि वह आपको पसंद करता है कि नहीं।
विज्ञापन

2 of 4
relationship
आपके साथ समय गुजारने के लिए प्लान बनाएगा
जब कोई व्यक्ति आपको पसंद करता है तो वह आपके साथ ढेर सारी बातें करता है। आपको कहीं आने या जाने के लिए मैसेज करेगा। वह आपको इन्वाइट करेगा। जैसे कि वह आपको इस तरह का भी मैसेज कर सकता है कि मैं आपको डिनर पर ले जाना चाहता हूं। मैं आठ बजे पिक कर लूंगा। इसके बारे में आप कैसा महसूस कर रहे हैं। जब कोई व्यक्ति आपके सामने होता है तब बातें कुछ और होती हैं। इसके जरिए भी आप पता लगा सकते हैं कि वह आपको पसंद करता है कि नहीं। 
विज्ञापन

3 of 4
relationship
वह आपके डेली रुटीन में इंटरेस्ट लेगा
जो व्यक्ति आपको पसंद करता है वह आपसे मैसेज के जरिए पूछेगा कि आपका दिन कैसा था। आप कैसा महसूस कर रहे हैं, क्या आप थके हुए हैं या आपको भूख लग रही है। यह सारे सवाल मैसेज के जरिए पूछेगा। वह आपके मन के बारे में पूछेगा कि आप कब खुश होते हैं, कब आप दुखी होते हैं। यानी कि वह आपकी केयर करता है। जबकि जो व्यक्ति आपका समय बर्बाद कर रहा हो वह आपसे हुकअप जैसे सवाल पूछेगा। जैसा कि क्या आप मूवी देखने चलोगे, या फिर क्या हो रहा है। हालांकि ऐसा हर बार नहीं होता। क्योंकि वह कभी-कभी कैज्युली पूछ लेते हैं। एक लड़का जो वास्तव में आपको पसंद करता है और केवल शारीरिक रूप से आपकी ओर आकर्षित नहीं होता है। वह इस बात की परवाह करता है कि आप कैसा महसूस करना चाहते हैं और एक इंसान के रूप में आपको बेहतर जानना चाहता है।
विज्ञापन

4 of 4
relationship
आप कहां हो यह जानने के लिए मैसेज करेगा
जब कोई आपको पसंद करने लगता है तो वह आपके प्रति प्रोटेक्टिव हो जाता है। वह निश्चिंत होने के लिए आप नाइट आउट के बाद घर पहुंच गई हैं या नहीं इसके लिए भी मैसेज कर सकता है। वह यह जानने के लिए आपको मैसेज कर सकता है कि काम से लौटने के बाद आप क्या कर रही हैं। आने वाले हफ्ते के आपके शेड्यूल के बारे में जानने को मैसेज करेगा। यह सारे मैसेज इस बात के लक्षण हैं कि वह आपके साथ आगे चलने का विचार रखता है। एक आदमी जो आपका समय बर्बाद कर रहा है वह आपसे आप के बारे में कुछ नहीं पूछेगा। जो आपको पसंद करता है वह गति दिखाता है, सुरक्षात्मक हो जाता है, और जानना चाहता है कि आप कहां हैं, साथ ही साथ आप क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें