फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे लड़कों की ओर तेजी से आकर्षित होती हैं लड़कियां, जानिए आखिर क्या है उनकी खूबी

Mon, 29 Apr 2019 01:03 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
लड़कियों को हंसी-मजाक करने वाले लड़के बेहद पसंद होते हैं। पर क्या आप इसका कारण जानते हैं कि लड़कियों को फनी लड़के बहुत जल्द क्यों पसंद आते हैं। आपने अपने ऑफिस या कॉलेज में देखा होगा कि जो लड़के ज्यादा फनी होते हैं उनका फ्रेंड सर्कल दूसरों के मुकाबले बहुत ज्यादा होता है। आइए जानते हैं इसका क्या कारण रहा होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
बोर नहीं करते हैं 
जो लड़के स्वभाव से ज्यादा मजाकिया होते हैं उनके आसपास हर कोई रहना चाहता है। क्योंकि इनके आसपास रहने से बोरियत महसूस नहीं होती है। इसके साथ ही माहौल हल्का बना रहता है। इसी वजह से ऐसे लड़कों को डेट करना लड़कियों को पसंद होता है। उसके प्रैंक और प्रैक्टिकल जोक्स में लड़कियां ज्यादा दिलचस्पी रखती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
ऑब्जर्वेशन स्किल होती है अच्छी
जो लोग मजाकिया स्वभाव के होते हैं उनका ऑब्जर्वेशन स्किल बहुत अच्छा होता है। वो अपने आसपास मौजूद चीजों को और लोगों को गौर से देखते हैं व उन्हें समझते हैं। तभी वो हमेशा किसी न किसी का मजाक उड़ा पाते हैं। 

4 of 5
ज्यादा सोशल होते हैं फनी लड़के
फनी लोग हमेशा किसी भी पार्टी के जान होते हैं। वो किसी भी अजीब परिस्थिति को अच्छा मजाक बना देते हैं। मजाकिया लड़कों की यही बात सबसे अच्छी होती है कि वो बहुत ज्यादा सोशल होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : twitter
क्रिएटिव होते हैं फनी लड़के
किसी भी चीज को नए तरीके से देखने का हुनर और लोगों को हंसाना कोई आसान बात नहीं है। ये एक तरह की क्रिएटिविटी है जो लड़कियों को पसंद आती है। फनी लोगों के स्वभाव की एक खास बात ये भी होती है कि वो क्रिएटिव होते हैं। हर तरह का मजाक करने के लिए उनके पास कई जानकारियां होती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें