इनदिनों युवा डेटिंग वॉयलेंस की समस्या से जूझ रहे हैं। डेटिंग वॉयलेंस की सबसे ज्यादा शिकार लड़कियां हो रही हैं। प्यार में ज्यादा इमोशनल होने की वजह से लड़कियों को डेटिंग में सेक्शुअल और फिजिकल वॉयलेंस का शिकार होना पड़ रहा है जो कि घरेलू हिंसा से भी ज्यादा खतरनाक है। डेटिंग हिंसा की सबसे ज्यादा शिकार 16 से 24 साल की उम्र के बीच की लड़कियां हो रही हैं। आंकड़ों से इस बात का खुलासा हुआ है।