फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेः जानें क्या है डेटिंग वॉयलेंस? इस उम्र की लड़कियां हो रही हैं शिकार, क्या आप तो नहीं?

Fri, 01 Feb 2019 05:54 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
relationship
इनदिनों युवा डेटिंग वॉयलेंस की समस्या से जूझ रहे हैं। डेटिंग वॉयलेंस की सबसे ज्यादा शिकार लड़कियां हो रही हैं। प्यार में ज्यादा इमोशनल होने की वजह से लड़कियों को डेटिंग में सेक्शुअल और फिजिकल वॉयलेंस का शिकार होना पड़ रहा है जो कि घरेलू हिंसा से भी ज्यादा खतरनाक है। डेटिंग हिंसा की सबसे ज्यादा शिकार 16 से 24 साल की उम्र के बीच की लड़कियां हो रही हैं। आंकड़ों से इस बात  का खुलासा हुआ है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
dating
हाई स्कूल के 10 फीसदी स्टूडेंट्स  फिजिकल और सेक्शुअल वॉयलेंस की समस्या से जूझ रहे हैं। सीडीएस के आंकड़ों में इस बात की जानकारी दी गई है। सेंटर्स फॉर डिजिज कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 12 महीने में 10 फीसदी हाई स्कूल स्टूडेंट्स ने अपने डेटिंग पार्टनर्स पर सेक्शुअल और फिजिकल वॉयलेंस का आरोप लगाया है। अगली स्लाइड में पढ़िए कौन हो रहा है सबसे ज्यादा शिकार
 
विज्ञापन

3 of 4
relationship
डेटिंग वॉयलेंस की सबसे ज्यादा शिकार लड़कियां हो रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 16 से 24 साल की उम्र की लड़कियां सबसे ज्यादा डेटिंग वॉयलेंस की शिकार हो रही हैं। सीडीएस के सर्वे के मुताबिक, 23 फीसदी महिलाओं ने और 14 फीसदी पुरुषों ने अपने पार्टनर्स से इंटीमेंट होने के दौरान सेक्शुअल और फिजिकल वॉयलेंस का अनुभव किया है।

 
विज्ञापन

4 of 4
online dating
यह अनुभव सबसे पहले 11 साल से लेकर 17 साल की उम्र की लड़कियों ने किया है। यानी डेटिंग वॉयलेंस का सबसे पहले शिकार 11 साल से लेकर 17 साल की उम्र की लड़कियां होती हैं। डेटिंग वॉयलेंस के इन आंकड़ों को फिजिकटल टूडे ने छापा है।डेटिंग वॉयलेंस घरेलू हिंसा  की ही तरह महिलाओं पर होने वाली हिंसा है। इसमें ब्वॉयफ्रेंड रिलेशनशिप के दौरान अपने पार्टनर को प्रताड़ित करता है। यह प्रताड़ना शारीरिक और मानसिक तौर पर होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें