फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T अक्षर के नाम की लड़कियां इस मामले में होती हैं पीछे तो वहीं खुल कर खर्च करती हैं पैसा

Sun, 07 Apr 2019 01:44 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नाम के पहले अक्षर से किसी के भी व्यवहार व पर्सनैलिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। नाम का पहला अक्षर न सिर्फ आपके स्वभाव व व्यक्तित्तव के बारे में बताता है बल्कि लव लाइफ के बारे में भी काफी कुछ बताता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि T अक्षर के नाम की लड़कियों का व्यवहार कैसा होता है व उनकी लव लाइफ कैसी होती है। 
विज्ञापन

2 of 5
ज्यादा बुद्धिमान होती हैं
T नाम की लड़कियों की तर्क शक्ति काफी अच्छी होती हैं। साथ ही वह बहुत बुद्धिमान भी होती हैं। इसके अलावा वो काफीमेहनती, होशियार, चालाक होती हैं। यह दूसरों से सारे राज निकाल लेती हैं बल्कि अपने बारे में कभी दूसरों को कुछ नहीं बताती। 
विज्ञापन

3 of 5
मिलता है केयरिंग लाइफ पार्टनर
T नाम के अक्षर वाली लड़कियों को काफी अच्छा लाइफ पार्टनर मिलता है। इनका पार्टनर ने इनसे बेहद प्रेम करते हैं साथ ही जीवन भी खुशियों से भर देते हैं। यानी की लाइफ पार्टनर के मामले में लड़किया ज्यादा लकी होती हैं। इसके अलावा पैसा और शोहरत पाने में इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां लकी होती हैं लेकिन प्यार के मामले में थोड़ा उदासीन होती हैं। 

4 of 5
नहीं शेयर करती हैं भावनाएं
वैसे तो T अक्षर के नाम वाली लड़कियां प्यार के मामले में ढीली होती हैं लेकिन रिश्ते और भावनाओं के प्रति काफी केयरिंग होती हैं। हालांकि इनमें एक हमेशा कमी रहती है वह अपने भावनाओं को पार्टनर के सामने व्यक्त नहीं कर पाती हैं। इस कारण उनके रिलेशनशिप में ढेर सारी रुकावटें आती हैं। इसके अलावा इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां अपनी खुशियों को पार्टनर के साथ शेयर कर लेती हैं लेकिन अपने गमों को किसी के साथ नहीं बांटती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होती हैं खुशमिजाज
T अक्षर के नाम वाली लड़कियां खुशमिजाज रहती हैं। अपने इसी खुशमिजाजी रवैये से अपने आस-पास के लोगों को भी हमेशा खुश रखती हैं। यही कारण है कि लोगों को इनका साथ बहुत पसंद आता है। पैसे के मामले में भी इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां खुले विचार की होती हैं। खर्च करने के मामले में एकदम खुले हाथ की होती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें