फ्लर्टिंग सबके बस की बात नहीं होती। बहुत कम ही लोग होते हैं जो इस खूबसूरत खेल को सही से खेल पाते हैं। फ्लर्टिंग में सही बैलेंस पर ही सारा खेल टिका होता है। हम आपको बता रहे हैं आप कैसे समझ सकते हैं कि आपका दोस्त आपके साथ फ्लर्ट कर रहा है। क्योंकि अधिकतर लोग किसी को बताना कि मुझे आपसे प्यार है कि इसके बजाय उनके साथ फ्लर्ट करते रहते हैं। कभी-कभी लोग फ्लर्ट इतना चुप्पी से कर लेते हैं कि इसका आपको पता ही नहीं चलता। इसलिए इन संकेतों से जानिए कि आपके साथ कोई फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहा है।