फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine day 2019: यहां बहुत अलग हैं पहली डेट के नियम, ऐसे मिलते हैं लड़के गर्लफ्रेंड के साथ

Tue, 29 Jan 2019 05:17 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
dating
वैसे तो डेट के दौरान क्या करना है और क्या नहीं करना चाहिए ये दो लोगों के बीच का मुद्दा होता है। कोई तीसरा व्यक्ति तय नहीं कर सकता। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ देशों में डेटिंग को लेकर नियम तय हैं कि आप अपने फर्स्ट डेट के दौरान किस तरह सामने वाले से मिलेंगे और उस दौरान आप क्या करेंगे और क्या नहीं करना है आपको। आइए जानते हैं कि फर्स्ट डेट को लेकर किन देशों में क्या नियम हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
dating
रूस में फर्स्ट डेट पर किस करना मना है, लेकिन अगर डेट की पहल किसी महिला ने की है और वह अपना हाथ आगे बढ़ाती है तो पुरुष महिला के हाथ पर किस कर सकता है। इसके अलावा स्पेन में फर्स्ट डेट की शुरुआत हेलो बोलकर और एक गाल पर किस करके की जाती है। साथ ही यह भी तय किया गया है कि फर्स्ट डेट पर पैसा, पॉलिटिक्स और धर्म की बात करना मना है। यानी कि डेटिंग के दौरान पुरुष और महिला दोनों ही इन मुद्दों पर बात नहीं कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
dating tricks
इटली में भी फर्स्ट डेट को लेकर नियम बनाए गए हैं। यहां के नियम के अनुसार फर्स्ट डेट की शुरुआत सबसे पहले एक-दूसरे के स्वास्थ्य के बारे में पूछकर की जाती है। इसके अलावा यहां पर फर्स्ट डेट के दौरान महिला और पुरुष दोनों ही पैसा, पॉलिटिक्स और अपने एक्स के बारे में बात कर सकते हैं। इटली में फर्स्ट डेट के दौरान आप कितना शराब पी सकते हैं। इसको लेकर कोई नियम नहीं है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
dating tricks
ऑस्ट्रेलिया में अगर महिला या पुरुष किसी के साथ पहली डेट पर जाते हैं, तो वह एक-दूसरे के एक गाल पर किस कर सकते हैं। फर्स्ट डेट पर पुरुष वाइन की जगह बीयर ऑर्डर करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें