फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद भी अगर है लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप तो करें ये काम

Thu, 04 Apr 2019 05:24 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शादी से पहले लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आम बात है लेकिन शादी के बाद काफी मुश्किलें सामने आती हैं। कई कप्लस को किन्ही कारणों से एक-दूसरे से अलग और दूर रहना पड़ता है। इसकी सबसे बड़ी वजह अलग-अलग शहरों में नौकरी या फिर पढ़ाई है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप भी अपनी पत्नी से दूर रहते हैं तो बताए गए काम को जरूर करना चाहिए। इससे रिलेशनशिप हेल्दी रहता है। 
विज्ञापन

2 of 5
तोहफे देते रहें
जब आप साथ रहते हैं तो एक-दूसरे के पसंद-नापसंद की जानकारी होने लगती है साथ ही एक-दूसरे की आदत भी पड़ जाती है। इसलिए अगर आप अपनी पत्नी से दूर रहने लगे हों तो उनको सरप्राइज गिफ्ट देते रहें। आपके द्वारा भेजे गए गिफ्ट्स एक साथ होने का एहसास दिलाते रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पैसे देते रहें
अगर आपकी पत्नी नौकरी कर रही हैं फिर भी आप उन्हें समय-समय पर पैसे भेजते रहें। ताकि वह शॉपिंग कर सकें। क्योंकि अधिकांश महिलाओं व लड़कियों की इच्छा होती है कि उनका पति खूब शॉपिंग कराए। अब किन्हीं कारणों से साथ नहीं हैं तो पैसे ट्रांसफर करते रहें। इससे उन्हें इस बात का एहसास होगा कि आप उनका बहुत ख्याल रखते हैं। 

4 of 5
फोन कॉल पर ज्यादा व्यस्त न रहें
आप और आपकी पत्नी से आपसे दूर हैं। ऐसे में वह कभी भी आपको किसी चीज के लिए फोन कर सकती हैं। चाहे कुछ बात शेयर करनी हो वह आपको कभी भी फोन कर सकती हैं। इसलिए ज्यादा दूसरी कॉल पर व्यस्त न रहें। अगर आप कहीं फोन पर व्यस्त हैं तो उनको तुरंत कॉल बैक करें या फिर एक संदेश छोड़ दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीडियो कॉल करें
शादी के बाद भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की फीलिंग आती है। ऐसे में आप दोनों को एक-दूसरे को देखने का मन करता होगा। ऐसे में एक-दूसरे को वीडियो कॉल जरूर करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें