फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiss करने से बढ़ जाएगी आपकी उम्र, जानें क्या कहती है स्टडी

Wed, 10 Apr 2019 02:11 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किस करने से आप अधिक समय तक जीवित रह सकते हैं। हैरान मत होइए, ऐसा हम नहीं बल्कि एक स्टडी में इस बात का खुलासा किया गया है। इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि किस करने से आप जवां दिखने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं। किस करने से न ही केवल आपके पार्टनर के साथ गहरा संबंध बनेगा बल्कि आप सेहतमंद भी रह सकते हैं। आइए जानते हैं किस करना कैसे फायदेमंद है। 
विज्ञापन

2 of 5
सभी लोगों की लार में 80 फीसदी बैक्टीरिया एक जैसे होते हैं जबकि सिर्फ बीस फीसदी बैक्टीरिया अलग होते हैं। किस करने के दौरान बैक्टीरिया आपस में बदलते हैं जो आगे एंटीबॉडी विकसित करने में मदद करता है। शरीर में मौजूद संक्रमण से एंटीबॉडी लड़ते हैं। इससे आपके शरीर का आंतरिक रक्षा तंत्र मजबूत होता है और इम्यूनिटी बढ़ती है। 
विज्ञापन

3 of 5
अगर आप किस करते वक्त एक मिनट में बीस बार सांस लेते हैं तो यह एक मिनट में साठ गुना तक बढ़ जाता है। किस करना फेफड़ों के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। क्योंकि एक मिनट में आप जितनी अधिक बार सांस लेते हैं उतना ही फेफड़ों के लिए अच्छा होता है। 

4 of 5
किस आपके ब्लड को इम्युनोग्लोबुलिन ई एंटीबॉडी को कम करने में मदद करता है। आंखों में पानी और छींकने जैसी एलर्जी इम्युनोग्लोबुलिन ई एंटीबॉडी के कारण ही होती है। सुबह के वक्त किस करने से 50 फीसदी आत्मविश्वास को बढ़ाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके अलावा सुबह किस करने से एकाग्रता बढ़ती है। गंभीर सिरदर्द के दौरान किस भी राहत पहुंचाता है। इसके अलावा पीरियड्स के दौरान किस आपके साथी के शरीर को असहनीय दर्द को दूर करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें