फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiss Day 2022: पार्टनर के हर चुंबन का होता है अलग मतलब, जानें कितने प्रकार की होती हैं 'किस'

Sun, 13 Feb 2022 12:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Kiss Day 2022 - फोटो : Istock
प्यार में स्पर्श की अहम भूमिका होती है। वह चाहे बच्चे के जन्म के समय एक मां का स्पर्श हो या जीवनसाथी का। जब आप किसी को पसंद करते हैं या उनके साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो आप अपने पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर चलना पसंद करते हैं। पार्टनर जब आपको गले लगाता है तो वह सच में किसी जादू की झप्पी से कम नहीं लगता, जिसके कारण आप सारी थकान, तनाव और परेशानियों को भुला देते हैं। इसी तरह प्यार में किस यानी चुंबन का भी अपना ही महत्व है। एक किस के जरिए प्यार करने वाला पार्टनर अपने इश्क की गंभीरता को जाहिर कर पाता है। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को किस डे होता है। इस दिन पार्टनर द्वारा किए गए किस से उनकी भावनाओं को समझ सकते हैं। यहां पार्टनर के किस करने के तरीके से उनके मन की बात को जानिए। कितने प्रकार के होते हैं किस और क्या होता है हर किस का मतलब?
विज्ञापन

2 of 8
Kiss Day 2022 - फोटो : Pixabay
किस के प्रकार और उनके मतलब 

माथे पर किस करना

मतलब- अगर कोई आपके माथे पर किस करता है तो इसका मतलब है कि आप उनके जीवन में बहुत अहम हैं। माथे पर किस अटूट और गहरे रिश्ते का प्रतीक है। आम तौर पर माता-पिता अपने बच्चों को इसी तरह किस करते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
Kiss Day 2022 - फोटो : Pixa
हाथ पर किस

मतलब- हाथ पर किस करने का मतलब होता है कि चुंबन करने वाला आपका सम्मान करता है। इस तरह के किस प्रेमी के अलावा दोस्त भी करते हैं।

4 of 8
Kiss Day 2022 - फोटो : istock
कान पर किस

मतलब - जब पार्टनर आपके कानों को चूमते हैं तो उसे ईयरलोब किस कहते हैं। इस किस को रोमांटिक किस माना जाता है। प्यार करने वाले अपने पार्टनर को इस तरह का किस करके रोमांस का एहसास कराते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
Kiss Day 2022 - फोटो : Pixabay
स्पाइडर किस

जब पार्टनर आपको पीछे से आकर किस करते हैं तो उसे स्पाइडर किस कहते हैं।

मतलब - स्पाइडर किस पार्टनर के अपनेपन को दर्शाता है।
विज्ञापन

6 of 8
Kiss Day 2022 - फोटो : pixabay
एस्किमो किस

किस करते समय जब कपल्स की नाक टकराती है तो उसे एस्किमो किस कहते हैं।

मतलब - एस्किमो किस पार्टनर के रोमांटिक अंदाज को दर्शाता है।
विज्ञापन

7 of 8
Kiss Day 2022 - फोटो : instagram
फ्लाइंग किस

जब पार्टनर बिना आपको स्पर्श किए दूर से चुंबन का इशारा करते हैं तो उसे फ्लाइंग किस कहते हैं।

मतलब- इस तरह का किस सिर्फ पार्टनर ही नहीं करते। यह किस 'मिस यू' की अभिव्यक्ति भी करता है।
विज्ञापन

8 of 8
Kiss Day 2022 - फोटो : pixabay
होठों पर किस

मतलब- यह किस मोहब्बत के साथ रोमांस को जाहिर करता है। इस तरह के किस कपल के बीच ही होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें