फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूममेट से अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय, नहीं होगी आए दिन की किचकिच

Wed, 06 Jan 2021 04:29 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आप लंबा समय एकदूसरे के साथ गुजार सकते हैं - फोटो : अमर उजाला

यदि आप परिवार से दूर रहते हैं तो बहुत जरूरी है कि आपके रूममेट से आपके रिश्ते बहुत अच्छे हों क्योंकि यदि रूममेट से रिश्ता खराब है या लड़ाई हो गई है तो वो कहीं न कहीं आपको प्रभावित करेगा। यदि सब अच्छा है तो आपका दिन यूं ही हंसते-खेलते ही बीत जाएगा। आप समय- समय पर एकदूसरे का ख्याल रखें, एकदूसरे के लिए फिक्र जताएं तो आप लंबा समय एकदूसरे के साथ गुजार सकते हैं लेकिन यदि आप रोज-रोज किसी बात को लेकर बहस करते हैं तब तो आपके लिए साथ रहना बहुत मुश्किल हो जाएगा। अगली स्लाइड्स में बताए गए उपायों को अपनाकर आप अपने रूममेट के साथ रिश्ते को बेहतर बना सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
शुरू से ही हिसाब-किताब को स्पष्ट रखें - फोटो : pixabay

हिसाब- किताब
ध्यान रखें कि आपका रिश्ता कितना ही अच्छा क्यों न हो, कितनी ही आपसी समझ क्यों न हो लेकिन यदि एकबार भी रूपयों को लेकर यदि विवाद होना शुरू हो गए तो फिर स्थितियां बहुत ही विकट रूप ले सकती हैं। इसलिए शुरू से ही हिसाब-किताब को स्पष्ट रखें। हो सके तो सारी चीजों को ऑनलाइन रखें। आजकल आपके रोज के हिसाब-किताब को संभालने के लिए मोबाइल पर कई सारे एप उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
एक- दूसरे की पर्सनल स्पेस में दखल न दें - फोटो : pixa

पर्सनल स्पेस
बहुत जरूरी है कि आप एक- दूसरे की पर्सनल स्पेस में दखल न दें क्योंकि यदि आपने ये करना शुरू कर दिया तो आगे चलकर तय बात है कि दिक्कतें होंगी ही। कोई भी व्यक्ति नहीं चाहता है कि कोई दूसरा व्यक्ति उसकी पर्सनल स्पेस में दखल दे। यदि आपके रूममेट फोन पर किसी से बातें कर रहे हैं तो उन्हें बेवजह आवाज लगा-लगाकर परेशान करने का प्रयास न करें। 

4 of 5
अपनी तरफ से साफ-सफाई जरूर रखें - फोटो : सोशल मीडिया

कमरे में साफ-सफाई
कमरे में अपनी तरफ से साफ-सफाई जरूर रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह आपके और रूममेट की बीच की कलह का कारण बन सकता है। कई लोग होते हैं, जिनके लिए साफ-सफाई इतना महत्व नहीं रखती है लेकिन कई सारे लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें साफ- सफाई नहीं दिखती है तो वे बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं और वैसे भी आपको अपने हिस्से का काम तो करना ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसी की भी कोई आदत से परेशानी नहीं होगी - फोटो : सोशल मीडिया

चीजों के लिए समय तय करें
बहुत जरूरी है कि आप अपनी चीजों के लिए समय तय कर लें। जैसे यदि आपको देर से सोने की आदत है और आपके रूममेट को जल्दी सोना रहता है तो तय बात है कि वो आपकी इस आदत से परेशान ही होगा इसलिए सोने, संगीत सुनने एवं आदतों के लिए दोनों बात करके एक समय तय कर लें। ऐसा करने से आप दोनों को ही किसी की भी कोई आदत से परेशानी नहीं होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें