फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाइंड डेट पर जाने से पहले इन 4 बातों का रखें विशेष ख्याल

Mon, 30 Sep 2019 12:44 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
blind date
आजकल के रिश्ते ऑनलाइन बनने लगे हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो कई बार हम ऑनलाइन किसी व्यक्ति को पसंद करने लगते हैं। पंसद करने के बाद बात मिलने पर आ जाती है। अब जब हम सामने वाले व्यक्ति को नहीं जानते और उनसे मिलने जा रहें है तो ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना भी आवश्यक है। आइए जानते हैं ब्लाइंड डेट पर जाने से पहले कौन-सी बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
phone call
फोन पर बात जरूर करें
ब्लाइंड डेट पर जाने से पहले भले ही आपकी ऑनलाइन खूब बातचीत हुई है। लेकिन जब आप एक-दूसरे से मिलने के लिए तैयार हो चुके हैं तो एक बार फोन पर जरूर बात कर लें। ऐसा करने से आप उनके व्यक्तिव के बारे में और अच्छे से जान पाएंगे। फोन कॉल पर ऐसी बातें करें जो आपके बीच हो चुकी है। इससे यह पता चल जाएगा कि यह वही व्यक्ति है जिससे आप ऑनलाइन बात करती थी। 
विज्ञापन

3 of 5
relationship - फोटो : pixa
अनजान जगह पर न जाएं
अब जब आपने मिलने का प्लान बना ही लिया है तो अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता जरूर दें। इसलिए ऐसी जगह जाएं , जहां आप पहले भी जा चुकी हैं। किसी भी अनजान जगह या अकेले में मिलने का प्लान भूलकर भी न बनाएं। आप अपने किसी करीबी दोस्त को इस ब्लाइंड डेट के बारे में बताकर ही जाएं। 

4 of 5
relationship - फोटो : pixa
ऑनलाइन रिसर्च करें 
सोशल मीडिया के इस दौर में लोग प्रोफाइल में अपनी गलत जानकारी भी देते हैं। इसलिए जिससे आप मिलने जा रही हैं उसके बारे में एक बार दोबारा जांच लें। आप उनके प्रोफाइल में जाकर उनके कॉमन दोस्तों से उनके बारे में पता लगा सकती हैं। इस बात को जरूर सुनिश्चित कर लें कि वह एक सही व्यक्ति है या नहीं? 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship - फोटो : social media
पर्सनल बातें शेयर न करें 
ब्लाइंड डेट पर अपनी पर्सनल बातों को बिल्कुल भी शेयर न करें। अपने बारे में ऐसी कोई भी बात उजागर न करें जिससे आप भविष्य में किसी मुसीबत में पड़ जाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें