Karwa Chauth 2024: हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत की बहुत अधिक मान्यता है। इस व्रत को सुहागिनों का व्रत कहा जाता है। क्योंकि, महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए ये व्रत करती हैं और उन्हीं के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं।
हालांकि कई ऐसे युगल भी हैं जो करवा चौथ के मौके पर एक दूसरे से मीलों दूर होते हैं। नौकरी या अन्य किसी कारण से पति-पत्नी करवा चौथ पर एक दूसरे के साथ नहीं होते। ऐसे में जिन महिलाओं के पति उनसे मीलों दूर हैं, वह अपना व्रत कैसे खोलें? अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं, जिनके पति इस करवा चौथ पर उनसे दूर हैं, तो चलिए आपको कुछ आसान उपाय बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप ये व्रत खोल सकती हैं।
इस बार 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है। इस लेख के जरिए जानिए कि दूर बैठे पति के लिए आप किन-किन तरीकों से अपना व्रत खोल सकती हैं।