फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर बेटी पैदा हो तो उसे दें चांद सा प्यारा नाम, यहां देखें लिस्ट

Sat, 19 Oct 2024 10:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

करवा चौथ के मौके पर अगर आपके घर बेटी का जन्म हो रहा है तो बेटी के लिए कुछ ऐसे सुंदर नामों की सूची यहां दी जा रही है, जो मौके के अनुरूप होगी। ये रही करवा चौथ पर जन्मी बच्ची के लिए सुंदर नामों की सूची।
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ पर जन्मी बेटी के लिए नाम - फोटो : Amar Ujala
Karwa Chauth 2024 Baby Girl Names: त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। शारदीय नवरात्रि के बाद करवा चौथ का पर्व आने वाला है। इसके बाद दीपोत्सव यानी दिवाली मनाई जाएगी। त्योहारों के उत्साह में नन्हें मुन्ने की किलकारी खुशियों को दोगुनी कर सकती है। इस महीने अगर घर पर नन्हा मेहमान आ रहा है तो उसके लिए हर त्योहार पहला होगा। वहीं त्योहार में जन्मे बच्चे के लिए नाम भी उसी के अनुरूप होना चाहिए।

नाम व्यक्ति की पहचान होने के साथ ही उसके व्यक्तित्व को भी दर्शाता है। इसलिए अगर बच्चे का जन्म करवा चौथ के मौके पर हो, तो नामकरण में तिथि की झलक को शामिल करें। करवा चौथ 20 अक्तूबर 2024 को मनाया जा रहा है। इस करवा चौथ के मौके पर अगर आपके घर बेटी का जन्म हो रहा है तो बेटी के लिए कुछ ऐसे सुंदर नामों की सूची यहां दी जा रही है, जो मौके के अनुरूप होगी। ये रही करवा चौथ पर जन्मी बच्ची के लिए सुंदर नामों की सूची।
विज्ञापन

2 of 7
बेबी - फोटो : Instagram
चंद्रिका 

करवा चौथ के चांद का हर सुहागिन इंतजार करती है। उसी तरह हर मां और पूरा परिवार बच्चे के आगमन का इंतजार बेसब्री से करता है। बेटी के लिए चंद्रिका नाम सुंदर और शोभनीय है। चंद्रिका का अर्थ चाँद की सुंदरता से है। 
विज्ञापन

3 of 7
बच्चे का नाम - फोटो : Adobe
ऋत्विका

लड़की के लिए ऋत्विका बेहद ही खूबसूरत सा नाम है जिसका अर्थ होता है राजकुमारी, चंद्रमा और पुजारी।

4 of 7
Baby Girl - फोटो : Freepik
श्रावणी

श्रावणी का अर्थ है श्रावण मास की पूर्णिमा का दिन। शरद पूर्णिमा के मौके पर बेटी के लिए श्रावणी नाम शोभा देगा।
विज्ञापन

5 of 7
Baby Girl Name - फोटो : iStock
पूर्णिमा 

करवा चौथ का पर्व चांद से जुड़ा है। भले ही करवा चौथ के दिन पूर्णिमा का चांद  नहीं दिखता लेकिन पूर्णिमा की तरह इस दिन भी चांद के दर्शन का विशेष महत्व है। बेटी के लिए चांद सा नाम रखने के लिए पूर्णिमा बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
Baby Girl Name - फोटो : iStock
करविका 

करवा चौथ पर जन्मी बेटी के लिए क से करविका नाम यूनिक और सुंदर है। ये नाम करवा चौथ से प्रेरित है, जिसका अर्थ शक्ति और समर्पण के प्रतीक से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Baby Girl - फोटो : Freepik
चौथिका 

करवा चौथ से प्रेरित होकर बेटी का नाम चौथ शब्द से लिया जा सकता है। चौथिका नाम करवा चौथ के महत्व को व्यक्त करता है। लड़की के लिए यह नाम शुभ और सुंदर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें