बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 300 फिल्मों में काम किया। इंडस्ट्री में उनका नाम उन अभिनेत्रियों में से है जिनमें ब्यूटी और टैलेंट का अनूठा मेल देखने को मिलता है। उनका जन्म 3 अप्रैल, 1962 को आंध्रप्रदेश में हुआ था। साउथ से लेकर बॉलीवुड में उन्होंने बहुत कामयाबी हासिल की, लेकिन उनकी लव लाइफ सक्सेसफुल नहीं रही। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में....