फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी 2026: जन्माष्टमी पर कान्हा के भक्तों के लिए खास! बेटे के लिए चुनें ये 50 कृष्ण नाम

Wed, 02 Sep 2026 03:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण के अनेक नाम उनके अलग-अलग गुणों, रूपों और लीलाओं को दर्शाते हैं। कान्हा, गोपाल, माधव, गोविंद, मुकुंद और मुरलीधर जैसे नाम आज भी माता-पिता के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी पर रखें बेटे के नाम - फोटो : Ai
Baby Boy Names Based on Krishna Ji: भगवान श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति में प्रेम, करुणा, बुद्धिमत्ता, धर्म और सकारात्मकता के प्रतीक माने जाते हैं। अगर आपके घर नन्हे बेटे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए ऐसा नाम तलाश रहे हैं जो आध्यात्मिक होने के साथ-साथ सुंदर, आधुनिक और अर्थपूर्ण भी हो, तो भगवान कृष्ण से प्रेरित नाम एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

श्रीकृष्ण के अनेक नाम उनके अलग-अलग गुणों, रूपों और लीलाओं को दर्शाते हैं। कान्हा, गोपाल, माधव, गोविंद, मुकुंद और मुरलीधर जैसे नाम आज भी माता-पिता के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। वहीं कुछ नाम ऐसे भी हैं जो पारंपरिक होने के बावजूद सुनने में काफी मॉडर्न लगते हैं।

यहां दिए गए 50 नामों में आपको कृष्ण जी से जुड़े पारंपरिक नामों के साथ उनके सरल अर्थ भी मिलेंगे। बच्चे का नाम चुनते समय माता-पिता नाम के अर्थ, उच्चारण और परिवार की पसंद को ध्यान में रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बाल गोपाल के अनेक नाम - फोटो : Instagram
भगवान कृष्ण से प्रेरित 50 नाम बेटे के लिए 

1. कृष्ण-    सर्वश्रेष्ठ, आकर्षक
2. कान्हा-    भगवान कृष्ण का प्रिय नाम
3. कन्हैया-    श्रीकृष्ण का बाल रूप
4. गोपाल-   गायों के रक्षक
5. गोविंद-    इंद्रियों को आनंद देने वाले
6. गोवर्धन-    गोवर्धन पर्वत से जुड़ा नाम
7. माधव-    लक्ष्मी के पति, कृष्ण का नाम
8. मुरलीधर-    मुरली धारण करने वाले
9. मुरारी-    मुर राक्षस के संहारक
10. मोहन-    मन को मोह लेने वाले
विज्ञापन

3 of 6
krishna janmashtami 2026 - फोटो : amar ujala
11. मुकुंद-         मुक्ति प्रदान करने वाले
12. दामोदर-      जिनका उदर रस्सी से बांधा गया
13. नंदलाल-       नंद बाबा के पुत्र
14. नंदकिशोर-    नंद के प्रिय पुत्र
15. यशोदानंदन-  यशोदा के पुत्र
16. देवकीनंदन-   देवकी के पुत्र
17. वासुदेव-        वसुदेव के पुत्र
18. द्वारकाधीश-   द्वारका के राजा
19. रणछोड़-       रणभूमि छोड़ने वाले कृष्ण
20. श्याम-          कृष्ण का सांवला रूप
 

4 of 6
बाल गोपाल के अनेक नाम - फोटो : Instagram
21. श्यामसुंदर-    सुंदर श्याम वर्ण वाले
22. घनश्याम-      बादल के समान श्याम
23. गिरिधर-        गोवर्धन पर्वत धारण करने वाले
24. राधारमण-     राधा के प्रिय
25. राधावल्लभ-    राधा के प्रियतम
26. बनवारी-     वन में विचरण करने वाले
27. बिहारी-    आनंदपूर्वक विहार करने वाले
28. मनमोहन    मन को मोहित करने वाले
29. मधुसूदन    मधु नामक असुर के संहारक
30. केशव-    सुंदर केश वाले, कृष्ण का नाम
विज्ञापन

5 of 6
बाल गोपाल के अनेक नाम - फोटो : Instagram
31. हृषीकेश-       इंद्रियों के स्वामी
32. जनार्दन-        लोगों के कल्याणकर्ता
33. अच्युत-         जो कभी अपने स्थान से न गिरें
34. अनंत-           जिसका कोई अंत नहीं
35. अविनाशी-     जिसका कभी विनाश न हो
36. पार्थसारथी-    अर्जुन के सारथी
37. योगेश-          योग के स्वामी
38. योगेश्वर-         योग के परम स्वामी
39. चक्रधर-         सुदर्शन चक्र धारण करने वाले
40. चक्रपाणि-      हाथ में चक्र धारण करने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाल गोपाल के अनेक नाम - फोटो : Instagram
41. पीतांबर-        पीले वस्त्र धारण करने वाले
42. वंशीधर-        बांसुरी धारण करने वाले
43. वेणुगोपाल-    बांसुरी बजाने वाले गोपाल
44. देवेश-           देवताओं के स्वामी
45. जगदीश-       संसार के स्वामी
46. जगन्नाथ-        जगत के स्वामी
47. श्रीधर-          श्री यानी लक्ष्मी को धारण करने वाले
48. पुरुषोत्तम-      सर्वोच्च पुरुष

कृष्ण जी के नाम क्यों हैं खास?

भगवान श्रीकृष्ण के नाम केवल धार्मिक पहचान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके जीवन और व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं को भी दर्शाते हैं। गोपाल नाम उनके ग्वालबाल और गायों से जुड़े रूप को दर्शाता है, जबकि मुरलीधर उनकी मधुर बांसुरी और मनमोहक व्यक्तित्व की याद दिलाता है। इसी तरह माधव, गोविंद, केशव और दामोदर जैसे नाम कृष्ण के अलग-अलग स्वरूपों और कथाओं से जुड़े हैं।

अगर आप बच्चे के लिए छोटा और आसानी से बोला जाने वाला नाम चाहते हैं, तो कान्हा, मोहन, माधव, कृष्ण, गोपाल और श्याम अच्छे विकल्प हो सकते हैं। वहीं थोड़ा पारंपरिक और भव्य नाम पसंद करने वाले माता-पिता द्वारकाधीश, पुरुषोत्तम, पार्थसारथी या योगेश्वर जैसे नाम चुन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें