आज देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से होने वाली है। इससे पहले दो दिनों तक उदयपुर में प्री वेडिंग फंक्शन हुए जिसमें दुनियाभर के कई सेलिब्रिटी ने शिरकत की थी। आज मुंबई में स्थित अंबानी हाउस एंटीलिया में शादी होगी, जिसे लेकर हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि इस शादी में कितना खर्च होने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
mukesh ambani home antilia
- फोटो : instagram
मुकेश अंबानी अपनी बेटी की शादी में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। उन्होंने शादी के बंदोबस्त में इतना खर्च किया है कि उसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों की मानें तो रिलायंस के कुछ अंदरूनी सूत्रों से मालूम हुआ है कि इस शादी पर 150 से 200 करोंड़ रूपये खर्च किया गया है। यह देश की अब तक की सबसे महंगी शादी होगी।
विज्ञापन
3 of 5
isha ambani
बता दें, उदयपुर में हुई प्री वेडिंग में जिस तरह इतने सेलेब्स पहुंचे थे, ऐसा शादी में नहीं होगा। शादी में कम संख्या में मेहमान शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, मेहमान की सूची में करीब 600 लोग होंगे, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त होंगे। इसके अलावा खबर है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कुछ अन्य वरिष्ठ नेता शादी में शामिल होंगे।
4 of 5
ISHA AMBANI WEDDING
इससे पहले उदयपुर में हुई प्री वेडिंग सेरेमनी में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने हिस्सा लिया। शादी के लिए दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक एंटीलिया पूरी तरह सज चुका है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घर के दूर-दूर तक पुलिसकर्मी तैनात हैं।
बता दें, ईशा अंबानी की शादी के एक कार्ड की कीमत करीब 3 लाख रुपये है और दोनों परिवारों की तरफ से लगभग 3000 कार्ड बांटे गए। वहीं प्री वेडिंग में भी मुकेश अंबानी ने पानी की तरह पैसा बहाया। मेहमानों के लिए फ्लाइट्स से लेकर फाइव स्टार होटल में कमरे बुक किए गए। वहीं, कार्यक्रम में खास लाइव परफॉर्मेंस के लिए बियॉन्स को बुलाया गया था। खबरों की मानें तो इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें 15 करोड़ रुपए दिए गए।