दाम्पत्य जीवन का सबसे बड़ा और अहम सिद्धांत होता है ईमानदारी। जब यह ईमानदारी घटने लगती है तो गुंजाईश बनने लगती है टकराव और दरारों की। यूँ किसी भी रिश्ते में दुराव-छुपाव गलत ही है लेकिन दाम्पत्य जीवन में यह रिश्ते के पूरी तरह टूटने का ठोस कारण भी बन सकता है। जब आप अपने रिश्ते को लेकर ईमानदार नहीं होते, तब झूठ बोलना और बातें छुपाना शुरू कर देते हैं। इसका सीधा असर रिश्ते की बुनियाद पर पड़ता है और वह दरकने लगती है।
कभी-कभार कोई छोटी-मोटी बात छुपा जाना समस्या का कारण नहीं बनता लेकिन जब पार्टनर में से कोई एक, बार बार चीजें छुपाने की कोशिश करता है तो मुश्किल खड़ी हो सकती है। यह रिश्ते में किसी तीसरे के आने की आशंका का संकेत भी हो सकता है और किसी बड़ी धोखाधड़ी का भी। केवल रिश्ते टूटने का ही नहीं, विश्वास के टूटने और फिर कभी रिश्ते न जुड़ पाने का कारण भी यह दुराव-छुपाव बन सकता है। आइए इन 8 संकेतों से जानें कि क्या आपका पार्टनर आपसे छुपा रहा है कुछ।
विज्ञापन
2 of 7
केयर भी बनती है बातें छुपाने की वजह
- फोटो : Pixabay
और भी हो सकती हैं वजहें
कई बार कुछ बातें ऐसी भी होती हैं जो दम्पत्ति एक-दूसरे से इसलिए छुपाते हैं कि उन्हें बुरा न लग जाए या वे टेंशन में न आ जाएँ। इसके पीछे एक-दूसरे की चिंता और केयर भी छुपी होती है। जैसे कि काम या दफ्तर के संबंध में चल रहा कोई टेंशन, कोई सामान्य बीमारी, दोनों परिवारों में से किसी के बारे में कोई ऐसी जानकारी जिसका पता चलने से दम्पत्ति के रिश्ते पर फर्क पड़ता हो, आदि। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि यदि आपका पार्टनर आपसे ईमानदार है, प्रेम करता है तो उसके छुपाये गए राज को लेकर एकदम से रिश्ते में कड़वाहट न लाएं। न ही हर बात को लेकर शक करें और बेवजह सामने वाले को दोषी ठहरा दें। इसकी बजाय उसे वजह स्पष्ट करने का मौका दें और एक-दूसरे से यह वादा भी करें कि छुपाने की बजाय यह बातें बताने पर आप एक-दूसरे का भावनात्मक, आर्थिक सहयोग कर सकते हैं और समस्या को जल्दी सुलझा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
प्रश्न जरूर करें
- फोटो : Istock
इन 8 बातों को लेकर रखें ध्यान
जो बातें छुपाने पर रिश्ते बिगड़ सकते हैं उन्हें लेकर सतर्क रहना जरूरी है। यदि आपका पार्टनर आपसे कुछ ऐसी बात छुपाता है जो रिश्ते को मुश्किल में डाल सकती है तो इन संकेतों पर नजर जरूर रखें-
* पति या पत्नी की नियमित दिनचर्या में अचानक बदलाव आ जाना और यह महसूस होना जैसे वो कुछ छुपा रहे हैं। अचानक कोई नई शौक अपना लेना और उसके लिए घर से बाहर अधिक समय बिताने लगना। घर से बाहर रहने के लिए नए बहाने ढूंढने लगना। कई बार आपकी सिस्क्थ सेन्स भी आपको यह एहसास दे सकती है कि कुछ गड़बड़ है। यह जरूरी नहीं कि आप इसपर भरोसा करके अपने पति या पत्नी पर एकदम हमला ही बोल दें लेकिन सतर्क रहकर इस बात की पुष्टि जरूर करें।
4 of 7
काम करते करते लैपटॉप बंद कर लेना
आपके सामने आते ही फोन या लैपटॉप की स्क्रीन को अचानक मिनिमाइज या विंडो को बंद कर लेना। याद रखिये पति-पत्नी के बीच ऐसा कुछ नहीं जो साझा नहीं हो सकता। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति हर बार आपके सामने आने पर मोबाइल, लैपटॉप या कम्प्यूटर की स्क्रीन छुपाने की कोशिश करता है, मतलब कुछ तो गड़बड़ है।
रिश्ते में अचानक दूरियां आने लगना। वही पति या पत्नी जो पहले आपके साथ बैठकर चाय की चुस्कियां लेना, घर-बाहर की बातें करना और ठहाके मारना पसंद करता था/थी, उसका अचानक इन चीजों से दूरी बना लेना, संदेह तो पैदा करता है। यही नहीं पहले जो आपके दर्द या तकलीफ पर संवेदनशीलता दिखाते हुए आपसे हाल-चाल पूछ लिया करता था/थी उसका भावनात्मक सपोर्ट अचानक कम हो जाना भी एक संकेत है।
विज्ञापन
5 of 7
पैसों के हिसाब किताब में गड़बड़ भी है संकेत
- फोटो : Istock
आपके जॉइंट खाते या घर में रखे उन पैसों में से जो आप दोनों की जानकारी में रहते हैं, अचानक, जानकारी में आये बिना पैसे गायब होने लगें। ये पैसे आपकी बचत के, खर्चे के या जरूरत के भी हो सकते हैं, जिनके बारे में सिर्फ आप दोनों को ही पता था। ऐसे में इनका बिना किसी एक की जानकारी में आये, गायब होने लगना शंका तो पैदा करता है।
लगातार साथ रहने से पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे की आदत और व्यवहार को जानने लगते हैं। ऐसे में अचानक से पार्टनर के खाने-पीने, सोने-जागने, पहनने- बातचीत करने की आदत में कोई बड़ा बदलाव दिखाई देना भी संकेत हो सकता है। यदि केवल कोई व्यक्ति अपनी फिटनेस या स्वास्थ्य को लेकर कोई बदलाव कर रहा है तो इसमें छुपाने जैसा कुछ नहीं लेकिन अगर वह कारण स्पष्ट न कर पाए तो शंका का उपजना जाहिर है।
विज्ञापन
6 of 7
रोज के झगड़ों को नजरअंदाज न करें
- फोटो : istock
पति-पत्नी में से किसी एक का अकेले ही हर प्रोग्राम तय करने लगना और उसमें अपने पार्टनर को शामिल ही न करना भी एक इशारा है। ऐसा एक आध बार हो तो चलता है लेकिन यदि आये दिन आपका पति या पत्नी लंच, डिनर, शॉपिंग या पिकनिक के लिए अकेले कोई प्रोग्राम बनाने लगे, हर वीकेंड पर परिवार को छोड़कर उसका कहीं जाना तय होने लगे तो सतर्क हो जाएँ।
बेवजह की चिड़चिड़, झगड़े और गुस्सा होने की स्थिति किसी भी कपल की जिंदगी में पैदा हो सकती है। कई बार दफ्तर का कोई तनाव या कोई निजी वजह ऐसे झगड़ों की वजह बन सकती है लेकिन अगर ये रोज की बात बन जाए तो सम्भलना और समझना दोनों जरूरी हो जाता है। क्या कोई ऐसी बात है जिसको छुपाने के लिए या प्रश्नों को नजरअंदाज करने के लिए आपका पार्टनर रोज व्यवहार को खराब बना लेता है? जानने की कोशिश करें।
सवालों को टाले पार्टनर तो सतर्कता है जरूरी
- फोटो : istock
जब व्यक्ति के मन में झूठ होता है तो अधिकांशतः वह नजरें मिलाकर बात नहीं कर पाता। खासकर जब उससे उसके काम, घर पर समय न दे पाने ,बिना बताये कहीं चले जाने या देर से आने आदि के बारे में सवाल किये जाएँ। बहुत शातिर अपराधी भी झूठ बोलने के दौरान कुछ समय में नजरें झुकाने या लड़खड़ाने लगते हैं। वे सवाल का जवाब देने में या तो टालमटोल करते हैं या जवाब देने में देर लगाते हैं और इसके बावजूद ठीक तरह से जवाब नहीं दे पाते। अगर आपका पार्टनर भी ऐसा कर रहा है तो सावधान होकर बात की जड़ तक जाने में बुराई नहीं।