फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपका पार्टनर आपकी सफलता से जलता है?

Mon, 12 Aug 2019 02:30 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
relationship
कई बार हमें लगने लगता है कि हमारा पार्टनर हमारी सफलता से जल रहा है। ऐसी स्थिति में हमारे बीच मनमुटाव की शुरुआत होती है और एक-दूसरे के प्रति प्यार में भी कमी आती है। रिश्ते धीरे-धीरे कमजोर होने लगते हैं। यह सच है कि रिलेशनशिप में कई बार किसी एक की तरक्की से दूसरे पार्टनर के मन में जलन और ईष्या का भाव आ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो इसका सबसे अच्छा तरीका है, इस पर बातचीत कर लेना। इससे आप दोनों का रिश्ता खराब नहीं होगा और एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान भी बचा रहेगा।
 
विज्ञापन

2 of 4
रिलेशनशिप
दरअसल, अगर आपका पति या प्रेमी आपकी सफलता से चिढ़ता है या फिर जलता है तो इसके पीछे कहीं न कहीं पितृसत्तातमक सोच भी जिम्मेदार है। हमारी परवरिश ही ऐसे माहौल में हुई होती है जहां हमें सुनने को मिलता है कि औरत घर संभालने के लिए होती है। ऐसी स्थिति में पुरुषों के मन में महिलाओं की सफलता को देखकर जलने होने लगती है।
 
विज्ञापन

3 of 4
रिश्ता
इसके अलावा पुरुष कई बार महिला की तरक्की को अपने आत्मसम्मान से जोड़ लेते हैं। पिछे छूटने की वजह भी उनके मन में जलने पैदा कर देती है। इसलिए रिलेशनशिप में अगर आपकी तरक्की पर आपका पार्टनर चिढ़ता है तो उसे प्यार से समझाएं और उससे इसे लेकर बातचीत करें। 
 
विज्ञापन

4 of 4
रिश्ता
इसके अलावा रिलेशनशिप में महिलाओं की तरक्की से पुरुषों को रिजेक्शन का डर भी सताने लगता है। इसकी वजह से भी उनके भीतर जलन पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें