फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: क्या आपके रिश्ते में बढ़ रहा है शक? जानिए, पार्टनर का फोन चेक करना सही है या नहीं

Thu, 26 Jun 2025 03:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Relationship Tips: रिश्तों में पारदर्शिता और ईमानदारी बेहद जरूरी है। अगर दोनों पार्टनर एक-दूसरे पर विश्वास करते हैं, तो फोन चेक करने की कोई जरूरत नहीं होनी चाहिए। हालांकि, अगर रिश्ते में शक बढ़ रहा हो, तो यह संकेत हो सकता है कि विश्वास की कमी हो रही है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या पार्टनर का फोन चेक करना चाहिए या नहीं - फोटो : Adobe
Relationship Tips: रिश्तों में विश्वास और समझ सबसे अहम होते हैं। पार्टनर के फोन को चेक करना या न करना, यह सवाल कई बार रिश्तों में तनाव का कारण बन सकता है। हालांकि, कभी-कभी यह किसी तरह के शक या असुरक्षा की वजह से किया जाता है, लेकिन यह रिश्ते को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इस लेख में रिश्ते की मजबूती के लिए आपको ये बताया जा रहा है कि फोन चेक करने की आदत रिश्ते के लिए सही है या नही और आपको किस हद तक शक करना चाहिए।

क्या पार्टनर का फोन चेक करना सही है?

रिश्तों में पारदर्शिता और ईमानदारी बेहद जरूरी है। अगर दोनों पार्टनर एक-दूसरे पर विश्वास करते हैं, तो फोन चेक करने की कोई जरूरत नहीं होनी चाहिए। हालांकि, अगर रिश्ते में शक बढ़ रहा हो, तो यह संकेत हो सकता है कि विश्वास की कमी हो रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
शक और निजता रिश्ते में कितना होना चाहिए? - फोटो : Freepik
शक और निजता रिश्ते में कितना होना चाहिए?

रिश्ते में विश्वास और एक-दूसरे की निजता का सम्मान करना बहुत जरूरी है। थोड़ा सा शक, कभी-कभी, यह साबित कर सकता है कि आप अपने पार्टनर और इस रिश्ते के लिए गंभीर हैं व इसे मजबूत करने के बारे में ही विचार करते हैं, लेकिन अगर यह शक बार-बार बढ़ने लगे, तो यह रिश्ते के लिए खतरा बन सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
निजता का सम्मान क्यों करें? - फोटो : Adobe stock
निजता का सम्मान क्यों करें?

जब आप अपने पार्टनर की निजता का सम्मान करते हैं, तो यह रिश्ते में समझ और गहरे विश्वास को बढ़ाता है। अगर आप बार-बार उनके फोन की जांच करते हैं, तो यह साबित हो सकता है कि आप उस पर पूरा विश्वास नहीं करते, जो रिश्ते के लिए हानिकारक हो सकता है।

4 of 5
शक से कैसे निपटें? - फोटो : Adobe
शक से कैसे निपटें?

शक को नकारात्मक रूप से न लें। यह रिश्ते में असुरक्षा का संकेत हो सकता है, जिसे संवाद और समझ से हल किया जा सकता है। खुलकर बातें करना और एक-दूसरे की भावनाओं को समझना सबसे अच्छा तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसे कितना शक करना चाहिए? - फोटो : Adobe
किसे कितना शक करना चाहिए?

अगर आप रिश्ते में किसी गलतफहमी से जूझ रहे हैं तो सबसे पहले संवाद करें। अगर बार-बार फोन चेक करना एक आदत बन जाए, तो यह गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें