फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः पुरुषों की इन बातों का बहुत सम्मान करती हैं महिलाएं

Wed, 04 Mar 2020 09:57 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
relationship - फोटो : pixa
महिलाएं सृजन का प्रतीक हैं। रचनात्मकता और क्रियाशीलता के गुण उनके चरित्र को और भी ज्यादा सुशोभित कर देते हैं। इस कड़ी में हमारी संस्कृति मेें महिलाओं का सम्मान किया जाता है। इसके साथ साथ देश दुनिया में भी महिलाओं का आदर किया जाता है। इसी कड़ी में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। हमारे यहां पति पत्नी की जोड़ी को एक गाड़ी के दो पहिये कहा जाता है। जो की उनकी जिंदगी को आगे बढ़ाने का काम करतीं हैं। इसी पर आज हम बात करेंगे कि महिलाएं पुरुषों में कौन सी वे ऐसी चीजें ढूंढती हैं जो उन्हें बेहद पसंद है? तो आइए जानते हैं कि आखिर महिलाएं पुरुषों की किन बातों का ज्यादा सम्मान करती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Valentine Day - फोटो : Pixa
हमारे भीतर आज के इस आधुनिक दौर मेंं यह धारणा बन गई है कि महिलाएं पुरूषों का इस्तेमाल केवल और केवल अपनी जरूरतों के इस्तेमाल के लिए करतीं हैं। जबकि ऐसा नही है। महिलाएं पुरुषों में कुछ ऐसी चीजें ढूंढती हैं जो उन्हें बेहद पसंद है। तो आइए जानते हैं कि आखिर महिलाएं पुरुषों की किन बातों का ज्यादा सम्मान करती हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
relationship - फोटो : pixa
महिलाएं नोटिस करती हैं कि पुरुष उनके दोस्त और फैमिली के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। अगर आप उनके फैमिली और दोस्तों के प्रति प्यार और रिस्पेक्ट दिखाते हैं तो वो चीज उन्हें काफी इंप्रेस करती है।
 

4 of 6
relationship
महिलाएं अपने पार्टनर से एक ईमानदारी की उम्मीद करती है कि जब वो दोनों साथ हो तो वो दूसरी लड़कियों की तरफ न घूरें। पुरुषों का यह रवैया अक्सर महिलाओं के दिमाग में किसी आदमी के लिए बुरा इम्प्रेशन डालती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
relationship - फोटो : file photo
महिलाएं पुरुषों में मैच्योरिटी को सबसे ज्यादा तरजीह देती है। क्योंकि उन्हें महिलाओं को पुरुषों की समझदारी अट्रैक्ट करती है। महिलाओं को इमोशनली तौर पर कमजोर आदमी पसंद नहीं आते हैं। महिलाओं को वो आदमी कतई पसंद नहीं आते हैं जो इधर-उधर देखकर बात करते हैं। यानी जो पुरुष महिलाओं के कमर, स्तन या जांघों की तरफ देखकर बाते करते हैं महिलाएं ऐसे पुरुषों से ज्यादा देर तक बात करने से चिढ़ती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
relationship
हाल ही में हुए एक स्टडी के अनुसार महिलाएं पुरुषों की शारीरिक बनावट पर ज्यादा ध्यान देती हैं। शक्तिशाली व्यक्ति के प्रति शारीरिक रूप से अधिक आकर्षित होती हैं। अध्ययन के मुताबिक स्त्रियां सामान्य पुरुषों की अपेक्षा हष्ट-पुष्ट पुरुषों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें