फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Men's Day 2025: पुरुष दिवस पर पार्टनर को दें ऐसा सरप्राइज, जो जीत लें उनका दिल

Mon, 17 Nov 2025 12:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

International Mens Day 2025 Surprise Ideas: इस बार पुरुष दिवस पर आप कुछ छोटे लेकिन असरदार कदमों से अपने पार्टनर का दिन यादगार बना सकती हैं। इस पुरुष दिवस पर उन्हें यह एहसास दिलाना सबसे बड़ा उपहार है कि वे देखे, सुने और सराहे जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
पार्टनर को दें सरप्राइज - फोटो : Adobe stock
International Mens Day 2025 Surprise Ideas: पुरुष दिवस अक्सर उतनी चर्चा नहीं पाता जितनी कि अन्य खास दिनों को मिलती है। लेकिन सच ये है कि पुरुष हर परिवार, हर रिश्ते और हर सफर में एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़ा रहता है, चाहे वह पिता हो, भाई, पति या पार्टनर हो।

पुरुष अपनी भावनाएं कम दिखाते हैं, जिम्मेदारियां ज्यादा उठाते हैं और थकान को भी मुस्कुराहट के पीछे छिपा देते हैं। इसलिए अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस जीवन के उस खास व्यक्ति को यह जताने का बेहतरीन मौका है कि उनकी मेहनत, उनकी केयर और उनका साथ आपके लिए कितना अनमोल है।

इस विशेष दिन पर सरप्राइज सिर्फ गिफ्ट देने का नाम नहीं, बल्कि उन छोटी-छोटी चीज़ों से है जो उन्हें महसूस कराएं कि वे भी प्यार, सम्मान और सराहना के योग्य हैं। इस बार पुरुष दिवस पर आप कुछ छोटे लेकिन असरदार कदमों से अपने पार्टनर का दिन यादगार बना सकती हैं। इस पुरुष दिवस पर उन्हें यह एहसास दिलाना सबसे बड़ा उपहार है कि वे देखे, सुने और सराहे जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पर्सनल डे प्लान करें - फोटो : iStock
पुरुष दिवस पर पार्टनर के लिए बेस्ट सरप्राइज


पर्सनल डे प्लान करें

हर दिन दफ्तर, कामकाज या बिज़नेस के बीच वे खुद को वक्त नहीं दे पाते। पुरुष दिवस पर उनकी लाइफस्टाइल के मुताबिक पसंद की एक्टिविटीज़ का डे प्लान बनाएं जैसे, लंबी ड्राइव, पसंदीदा कैफे में ब्रंच, गेमिंग, मूवी मैराथन या बस घर पर रिलैक्स डे।
विज्ञापन

3 of 7
perfume - फोटो : Adobe stock
भावनाओं से जुड़ा पसंदीदा गिफ्ट

पार्टनर की जरूरत और रुचि देखें। परफ्यूम, स्मार्टवॉच, जूते, जैकेट, फिटनेस गियर, पेन या कोई गैजेट तोहफे में दे सकते हैं। इसके साथ एक छोटा सा हैंडरिटन नोट जैसे “मैं तुम पर गर्व करती हूं” या "आप मेरा सुकून हैं" गिफ्ट को दोगुना खास बना देगा।

4 of 7
Grooming Tips - फोटो : iStock
पार्टनर के लिए एक ग्रूमिंग हैंपर

पुरुष खुद पर कम खर्च करते हैं। इस बार उनकी स्किन-केयर और ग्रूमिंग के लिए एक हैंपर तैयार करें। इसमें फेस वॉश, बीयर्ड ऑयल, शावर जेल, परफ्यूम, ट्रैवल किट्स आदि को शामिल कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
डिनर डेट - फोटो : Adobe stock
खास रोमांटिक डिनर नाइट

घर पर कैंडल लाइट डिनर प्लान करें जिसमें उनकी पसंद के पकवान, सॉफ्ट म्यूज़िक और एक छोटी-सी रोमांटिक सेटिंग रखें। ये सब उन्हें महसूस कराएगा कि यह दिन सिर्फ उनके नाम है।
विज्ञापन

6 of 7
फोटो एल्बम - फोटो : freepik
मेमोरी कोलाज या वीडियो ट्रिब्यूट

दोनों की तस्वीरें, ट्रिप्स, हंसी-मजाक, खास पलों का वीडियो बनाकर पार्टनर के साथ देखें। यह सरप्राइज हर पुरुष के दिल को सीधे छू जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खत - फोटो : Instagram
दिल छू लेने वाला पत्र

एक ऐसा लेटर लिखें जिसमें आप उनकी जिम्मेदारियों, संघर्ष और प्यार की सराहना करें। पुरुष भावनाएं कम जताते हैं, पर सुनना उन्हें भी पसंद है कि वे आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें