आपने अक्सर पुरूषों को ये शिकायत करते सुना होगा कि आखिर महिलाओं के लिए ही कई खास दिन क्यों समर्पित होते हैं। महिलाओं की तरह पुरुषों की समस्याओं पर भी ध्यान क्यों नहीं दिया जाता। अगर आप भी ऐसी ही कोई शिकायत लेकर बैठे हैं तो आपको बता दें, आज का दिन हर पुरुष के लिए बेहद खास है।
हर साल 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। भारत में पहली बार इस दिवस को साल 2007 में मनाया गया और इसे पुरुषों के अधिकार के लिए लड़ने वाली संस्था 'सेव इंडियन फैमिली' ने पहली बार मनाया था। इसके बाद 'ऑल इंडिया मेन्स वेल्फेयर एसोसिएशन' ने भारत सरकार से यह मांग की कि महिला विकास मंत्रालय की तरह पुरुष विकास मंत्रालय भी बनाया जाए। आइए आज इस खास दिन आपको बताते हैं मर्दों में मौजूद ऐसी दस बातें जो हर लड़की के लिए उन्हें खास बनाती हैं।