फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Kissing Day: पार्टनर को किस करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, मजा हो जाएगा किरकिरा

Thu, 05 Jul 2018 06:36 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kissing benefits
अपने पार्टनर के प्रति अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए प्यार भरा एक 'किस' ही काफी होता है। ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ आपके प्यार को दर्शाता है, यह आपके और उनके बीच भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाती है। ऐसे में इंटरनेशनल किसिंग डे के मौके पर हम आपको बताएंगे कि अपने पार्टनर को किस करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 7
kissing benefits
जैसे आप अपनी स्किन का ध्यान रखते है ठीक वैसे ही आपको अपने लिप्स का भी ख्याल रखना चाहिए। इन्हे सॉफ्ट बनाने के लिए आपको टाइम टाइम पर इन पर स्क्रबिंग करनी चाहिए। इसके लिए आपको एक साफ्ट टूथ ब्रश की जरूरत होगी। उस पर आप नारियल तेल की कुछ बूंदे और चीनी डाल दें। अब आप धीरे-धीरे अपने लिप्स को स्क्रब करें। ऐसा करने से आपकी लिप्स से डेड स्किन दूर होगी और लिप्स साफ्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 7
kiss day
अपने पार्टनर को किस करने से पहले आप यह तो ध्यान रखते हैं कि स्मोक न करें या पहले कोई माउथ फ्रेशनर ले लें, पर सिर्फ इतना ध्यान रखना काफी नहीं है। सिगरेट पीने से होठों का रंग काला पड़ जाता है जिनका आपको ख्याल रखना चाहिए। लिप्स की डार्कनेस को कम करने के लिए आप मलाई, गुलाब की पंखुड़ियां और शहद मिलाकर रोजाना सुबह अपने होठों पर लगाएं। कुछ देर बाद जब ये सूख जाए, तब साफ पानी से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा लगातार करने से होठों की रंगत बदली व खिली हुई नजर आएगी।

4 of 7
kiss
पार्टनर को किस करते वक्त हल्की सी लवबाइट तो ठीक है, लेकिन ऐसा न हो कि आप उनके होठों को च्यू करने लगे। लिप्स सेंसिटिव होते हैं जो आसानी से हर्ट हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
kiss
किस करते वक्त बैलेंस होना बहुत जरूरी है। किस पैशनेट होना चाहिए। पार्टनर को हर्ट न हो इस बात का ख्याल तो रखना है, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप किस करते वक्त बिल्कुल पैशन ही न दिखाएं।
विज्ञापन

6 of 7
kiss
आप चाहे तो ऐसा भी कर सकते हैं कि रोजाना खाना खाते समय गर्म रोटी पर लगे हुए घी की कुछ बूंदें उंगली से लेकर अपने होठों पर लगा लें। ऐसा करने से आपके होठ हमेशा सॉफ्ट बने रहेंगे। इसके अलावा अपने लिप्स के लिए एस.पी.एफ युक्त लिप बाम का इस्तेमाल कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kiss day
एक और टिप। आप अपने लिप्स की केयर के लिए नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लिप्स के कलर को लाइट करने में मदद करता है। इसके लिए आप नींबू के छिलके में चीनी डालकर हल्के-हल्के से लिप्स पर स्क्रब भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें