Happy Family Day : परिवार हर व्यक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण संस्था है, जो माता-पिता, पति-पत्नी और बच्चे समेत कई रिश्तों से संबंधित होता है। परिवार की भूमिका इतनी अहम होती है कि वह व्यक्ति के विकास के साथ ही समाज के विकास में भी योगदान देती है। भारत जैसे देश में परिवार, रिश्ते-नातों का बहुत अधिक सम्मान किया जाता है।
जब आपका परिवार आपके साथ होता है, जो व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ समाज में रहने में सक्षम बन पाता है। परिवार के इसी महत्व के बारे में सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस 15 मई को मनाया जाता है। परिवार दिवस के मौके पर आप अपने परिवार के सदस्यों और खासकर आने वाली पीढ़ी यानी बच्चों को परिवार के महत्व के बारे में बताएं। सभी को कुछ जागरूकता संदेश भेजकर परिवार दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।