परिवार सबके जीवन का एक ऐसा स्तंभ है जो सुख हो या दुख हर घड़ी में आपके साथ होता है। सिर्फ सुख-दुख का साथी ही नहीं बल्कि परिवार एकजुटता, प्रेम, मित्रता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। इसका महत्त्व हर एक के जीवन में समान है। 15 मई को हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम 'परिवार और जलवायु अभियान' है। दिन पर दिन छोटे होते जा रहे परिवार में नई पीढ़ी का परिवार का मूल समझ पाना मुश्किल है। ऐसे में आज की पीढ़ी के बच्चों को परिवार की महत्ता समझाना बेहद जरुरी है।