Swatantrata Diwas Kaise Manaye: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति का पर्व है। 15 अगस्त 1947 को भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त की थी और तभी से हर वर्ष यह दिन पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती है। लेकिन इस राष्ट्रीय पर्व को सिर्फ औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित रखने के बजाय परिवार के साथ भी अर्थपूर्ण तरीके से मनाया जा सकता है।
आज की व्यस्त जीवनशैली में परिवार के साथ समय बिताने के अवसर कम मिलते हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पूरे परिवार को एक साथ जोड़ने, बच्चों को देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में बताने तथा राष्ट्रीय मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का बेहतरीन अवसर है। छोटी-छोटी गतिविधियां जैसे तिरंगा सजावट, देशभक्ति गीत, पारिवारिक क्विज़, तिरंगा थीम भोजन या किसी ऐतिहासिक स्थल की यात्रा इस दिन को और भी खास बना सकती हैं।
अगर आप इस बार 15 अगस्त को परिवार के साथ अलग अंदाज में मनाना चाहते हैं, तो ये आसान और प्रेरणादायक आइडियाज आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।