फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2025 Baby Names: स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरित बच्चों के नाम, जो हैं देशभक्ति की मिसाल

Fri, 15 Aug 2025 12:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Independence Day 2025: अगर आप अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो भारतीय संस्कृति से जुड़ा हो और गर्व का एहसास दिलाए, तो यहां हम आपके लिए स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरित यूनिक और मॉडर्न बच्चों के नाम दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरित नाम - फोटो : Instagram
Baby Names Inspired By Freedom Fighters: आजादी की लड़ाई में कई वीर जवानों और सेनानियों ने हिस्सा लिया। कई भारतीयों ने अपनी जान कुर्बान कर दी। तब जाकर 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ और वर्ष 2025 में भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारत की नई पीढ़ी को देशभक्ति और देशप्रेम का पाठ पढ़ाना चाहिए ताकि वो भी स्वतंत्रता संग्राम के कई वीर सपूतों और वीरांगनाओं जैसे साहसी बनें। इन वीर सपूतों और वीरांगनाओं के नाम आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं।

अगर आप अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो भारतीय संस्कृति से जुड़ा हो और गर्व का एहसास दिलाए, तो यहां हम आपके लिए स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरित यूनिक और मॉडर्न बच्चों के नाम दिए जा रहे हैं। ये नाम न केवल आपके बच्चे को एक अनोखी पहचान देंगे बल्कि उनमें देशभक्ति और साहस के मूल्यों को भी संजोए रखेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरित नाम - फोटो : Instagram
बेटों के लिए वीर सपूतों के नाम

भगत  


ये नाम शहीद भगत सिंह से प्रेरित नाम है। इस नाम का अर्थ भक्त या समर्पित है। 

आजाद

भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए चंद्रशेखर आजाद ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। बेटे को उनके जैसा बेखौफ बनाने के लिए आजाद नाम दिया जा सकता है। नाम का अर्थ है स्वतंत्र।

विवेक 

स्वामी विवेकानंद के विवेकशील विचारों से जुड़ा ये नाम सुंदर है। विवेक का अर्थ है सही और गलत में अंतर करने की क्षमता।
 
विज्ञापन

3 of 5
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरित नाम - फोटो : Instagram
सुभाष

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तरह साहसी बनाना चाहते हैं तो बेटे को सुभाष नाम भी दे सकते हैं। 

राजगुरु

आजादी के लिए राजगुरु ने शहादत को अपना लिया था। शिवराम राजगुरु के नाम बेटे को राजगुरु नाम दे सकते हैं। 

तिलक

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का नाम इतिहास में दर्ज है। उनके नाम पर बेटे को तिलक नाम दे सकते हैं। 

खिलाश

खिलाश खिल और आशा से बना है, इसका अर्थ है नई उम्मीद का प्रतीक।

4 of 5
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरित नाम - फोटो : Instagram
बेटी के लिए नाम 

रानी 

1857 की क्रांति में शामिल झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के साहस की गाथा युगों-युगों तक याद रखी जाएगी। बेटी के लिए रानी नाम न सिर्फ लक्ष्मी बाई से प्रेरित है, बल्कि इसका अर्थ भी शानदार है।


सरोजिनी 

भारत की नाइटेंगल या कोकिला कही जाने वाली सरोजिनी नायडू जैसी प्रेरणादायी कवयित्री और नेता का नाम भी बेटी को दिया जा सकता है। उसे सरोजिनी कहकर पुकार सकते हैं।


उषा

उषा मेहता के नाम पर बेटी का नाम रख सकते हैं। ऊषा मेहता आज़ादी की गुप्त आवाज बनी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरित नाम - फोटो : Instagram
अरुणा 

अरुणा शब्द का अर्थ भोर या सुबह की लाली है। ये नाम अरुणा आसफ अली की तरह जोश से भरपूर होगा।

इंदिरा

इंदिरा गांधी से प्रेरित ये नाम नेतृत्व का प्रतीक है।


प्रीतिलता 

भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों में एक नाम प्रीतिलता वादेदार का है। उनके साहस और बलिदान को याद रखते हुए प्रीतिलता नाम दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें