फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक की इन डेटिंग टिप्स से जीतें लड़कियों का दिल, बन जाएगी बात

Sun, 17 Jan 2021 06:44 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नब्बे के दशक का तड़का लगाया जाए - फोटो : Social Media

लड़कियों को प्रभावित करना इतना आसान नहीं होता है, यदि आप कुछ अलग करते हैं तभी वे आपके प्रति आकर्षित होती हैं। डेटिंग नए जमाने का ट्रेंड है लेकिन इसमें यदि नब्बे के दशक का तड़का लगाया जाए तो यह बेहद खास बन सकती है। इसके लिए ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नहीं है बस आपको अपने इजहार- ए- इश्क के तरीके को थोड़ा बदलना होगा, रोचक बनाना होगा। ऐसा करने से बड़ी आसानी से आपकी बात बन सकती है। अगली स्लाइड्स से जानिए किस तरह से नब्बे के दशक की इन डेटिंग टिप्स को अपनाकर आप आसानी से लड़कियों का दिल जीत सकते हैं। 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
कार्ड पर अपने दिल की बात लिखें - फोटो : Social media

खत लिखें
ऑनलाइन डेटिंग के दौर में यदि आप सामने वाले का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं तो वॉट्सअप आदि पर संदेश भेजने की बजाय खत लिखें या फिर कार्ड पर अपने दिल की बात लिखें। ऐसा करके आप आसानी से लड़की को खास महसूस करवा सकते हैं। लड़की बकायदा इस बात को समझेगी कि आपने सिर्फ उसके लिए इस तरह से मेहनत की है और बहुत जल्द ही आपको परिणाम भी देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन

3 of 5
कोई गीत डेडिकेट कर सकते हैं - फोटो : social media

गीत डेडिकेट करें
नब्बे के दशक की फिल्मों में आपने देखा होगा कि किस प्रकार हीरो अपनी हिरोइन को प्यार भरा गीत डेडिकट करता था और हीरोइन बहुत खुश हो जाती थी। किसे अच्छा नहीं लगता कि कोई उसके लिए गीत गाए या किसी खूबसूरत से गीत के शब्दों को किसी के लिए समर्पित करे। आप लड़की के पसंदीदा गायक का भी कोई गीत डेडिकेट कर सकते हैं। यह उसे और भी खास महसूस करवाएगा। 

4 of 5
अपने हाथ से गोल-गप्पे आदि खिलाएं - फोटो : Pixa

स्ट्रीट फूड वाली हो डेट
लड़कियों को गोल- गप्पे, आइस्क्रीम आदि बहुत पसंद होते हैं। इसलिए जरूरी नहीं है कि हर बार रेस्टोरेंट, कैफे के लिए ही लेकर जाएं। कई बार लड़कियों को यह छोटी- छोटी चीजें बहुत पसंद होती हैं। 90 के दशक में हीरो- हीरोइन इसी तरह की डेट्स पर जाते थे और कितने खुश रहते थे इसलिए आप भी इस तरह के प्रयोग करें। इस दौरान आप अपने हाथ से गोल-गप्पे आदि खिलाएं, यह और भी खास हो जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड़की के साथ दोस्तों की भी इच्छाओं का सम्मान करें - फोटो : social media
दोस्तों का भी रखें ध्यान
नब्बे के दशक में दोस्तों की बहुत अहमियत हुआ करती थी। इसलिए लड़की की दोस्तों से पंगा न लें क्योंकि ये लोग आपका रिश्ता कभी भी बिगाड़ सकते हैं। इसलिए लड़की के साथ दोस्तों की भी इच्छाओं का सम्मान करें। हंसी- मजाक का ध्यान रखें। खासकर दोस्तों के सामने भाषा का भी विशेष ध्यान रखें। गलत भाषा आपके रिश्ते को बहुत अलग तरीके से प्रभावित कर सकती है इसलिए बहुत ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें