Mother- Daughter Relationship: मां और बेटी का रिश्ता वक्त के साथ सहेलियों जैसा हो जाता है। ज्यादातर बेटियां अपने दिल की बात मां से ही साझा करती हैं, तो वहीं मां भी बेटी के बड़े होने पर उसे दुनियादारी की बातें सिखाती हैं। वैसे तो हर मां अपनी बेटी को लगभग हर छोटी बड़ी बातें सिखाती और समझाती हैं लेकिन जब बेटी शादी की उम्र की हो जाती है तो उनकी यह सीख की जिम्मेदारी और भी जरूरी हो जाती है। एक लड़की जो नए रिश्ते में बंधने जा रही होती है और अपने माता पिता का परिवार छोड़ पति के परिवार के साथ रहने जा रही होती है, उसे इस नए जीवन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जरूर पता होनी चाहिए। ऐसे में अगर बेटी की शादी तय हो गई है और उसकी विदाई का समय नजदीक आ रहा है तो हर मां को अपनी बेटी को शादी से पहले कुछ अच्छी सीख देनी चाहिए, ताकि वह आसानी से ससुराल में सामंजस्य बिठा सके। चलिए जानते हैं बेटी को विदा करने से पहले मां को क्या सीख देनी चाहिए।