फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें क्या आपके पार्टनर हो गए हैं आपसे बोर, ये संकेत कर सकते हैं आपकी मदद

Tue, 16 Mar 2021 03:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
जब हमारे प्यार की नई शुरुआत होती है, तो हम काफी खुश होते हैं। अपने इस रिश्ते की कद्र करते हैं, इसे समय देते हैं और इसे अच्छे से समझते हैं। लेकिन जैसे-जैसे ये रिश्ता पुराना होता है तो ये सब चीजें कहीं पीछे छूटने लगती है। यही नहीं, कई बार तो ये चीजें भी देखी जाती है कि आपका पार्टनर आपसे बोर हो जाता है, जो बातें काफी दुख देती हैं। लेकिन सवाल ये है कि इसे पहचाने कैसे, तो चलिए हम आपको कुछ संकेत बताते हैं। इनके जरिए आप ये समझ सकते हैं कि आपके पार्टनर आपसे बोर हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बातचीत बंद करना
  • रिलेशनशिप में कई पार्टनर इस फिराक में होते हैं कि वो कब अपने पार्टनर से बातें करना बंद कर दे। इसके लिए वो छोटी-छोटी बातों को मुद्दा बनाते हैं और फिर नाराज हो जाते हैं ताकि उनकी बातचीत बंद हो जाए। मतलब अगर आपका पार्टनर आपसे पहले काफी बातें करता था, लेकिन अब उसने अचानक बातें करना बंद कर दिया है, तो फिर ये संकेत हो सकता है कि वो आपसे बोर हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
मिलने से मना करना
  • जब दो इंसान रिलेशनशिप में होते हैं, तो मुलाकातों का दौर चलता है। हर रोज मिला जाता है, एक-दूसरे के साथ समय बिताया जाता है आदि। हर पार्टनर सोचता है कि वो अपने पार्टनर से मिले और साथ में कुछ रोमांटिक समय बिता सके। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे मिलने से कतरा रहा है, उसके पास समय भी है लेकिन वो न मिलने के कई बहाने बना रहा है। तो ये सब इशारा करता है कि आपका पार्टनर आपसे बोर हो चुका है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
छोटी-छोटी बातों पर लड़ना
  • दुनिया में शायद ही कोई ऐसा रिश्ता हो, जिसमें झगड़े न होते हों। कहा जाता है कि जहां प्यार होता है वहीं झगड़े भी होते हैं। लेकिन कई रिश्तों में देखा जाता है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर खूब झगड़े होते हैं। अगर आपके पार्टनर पहले आपसे झगड़ा नहीं करते थे, लेकिन अब वो आपसे छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगते हैं, तो फि इसका मतलब हो सकता है कि वो आपसे बोर हो गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
मैसेज/कॉल का जवाब न देना
  • किसी भी रिलेशनशिप में मैसेज और कॉल का काफी अहम योगदान होता है, क्योंकि इसी के जरिए कपल आपस में बात करता है, एक-दूसरे से प्यार जताता है आदि। लेकिन अगर कोई पार्टनर आपसे पहले घंटों कॉल पर बातें करता था, आपके हर एक मैसेज का जवाब देता था। लेकिन अगर अब वो आपके कॉल और मैसेज का जवाब नहीं देता है, आपको इग्नोर करता है। तो फिर ये इशारा हो सकता है कि वो आपसे बोर हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें