फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने से पहले जरूर करें ये काम, तेजी से घटेगा वजन

Fri, 02 Jun 2017 04:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
वजन घटेगा
अगर आप अपने बढ़ते वजन से काफी परेशान हैं। वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं बावजूद इसके आपका वजन कम नहीं हो पा रहा है तो ये खबर आपके लिए ही है। गलत खान-पान की वजह से बड़ा हुआ वजन जल्दी नहीं घटता लेकिन रात को सोने से पहले अगर आप ये कुछ चीजें करेंगे तो आपका वजन जरूर घटेगा। आगे की स्लाइड्स में जानें वजन घटाने के बारे में।  
विज्ञापन

2 of 6
अनानास
अनानास अनानास सेहत के लिए बहुत अच्छा फल है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अनानास का इस्तेमाल पेट की चर्बी को कम करने के लिए किया जाता है। इसमें पाया जाने वाला महत्वपूर्ण एंजाइम ब्रोमेलैन चर्बी को घटाता है।
विज्ञापन

3 of 6
एवोकैडो
एवोकैडो
एक टोस्ट पर एवोकैडो का एक टुकड़ा लगाकर रात को खाने से आपको रात भर भूख नहीं लगेगी। इसमें आप थोड़ी सी काली मिर्च भी डाल सकते हैं लेकिन इसमें सॉस का इस्तेमाल करने से बचें। एवोकैडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड आपके वजन को घटाने में मदद करता है। साथ ही इसको रात को खाने से अच्छी नींद भी आती है।  

4 of 6
सेब
सेब
सेब में मौजूद पेटीटिन एक रसायन है जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करके शरीर की कोशिकाओं द्वारा अवशोषित वसा की मात्रा को सीमित करता है। सेब में पाए जाने वाले फाइबर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते।  
विज्ञापन

5 of 6
उबला चना
उबला चना चने में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन बी 6 होता हैं। आप रात को सोने से पहले 20-25 चने का एक कटोरा खा सकते हैं। इसमें कुछ खीरे, टमाटर, एक चुटकी काला नमक के साथ नींबू की दो चार बूंद निचोड़ कर रात को सोने से पहले खाने से आपका वजन कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंडा
अंडा रात को सोने से पहले एक उबला अंडा खाना चाहिए लेकिन अंडा खाने से पहले ये जरूर जान लें कि आपको सिर्फ अंडे का सफेद भाग ही खाना है। अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होता है।  
'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें