हमें कभी न कभी अपने जीवन में प्यार जरूर होता है, लेकिन कई बार कुछ मजबूरियों के कारण हमें एक-दूसरे से दूर रहना पड़ता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि प्यार खत्म हो जाता है, बल्कि इसे हम लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप यानी लंबी दूरी के रिश्ते के तौर पर जानते हैं। हालांकि, इसमें हमें काफी दिक्कतें आती हैं। तो ऐसे में कई बार मन में ये भी ख्याल आता है कि कहीं हमारा रिश्ता टूट तो नहीं जाएगा, कहीं पार्टनर को हमारी जगह कोई और तो पसंद नहीं आ जाएगा। अगर आपके मन में भी इस तरह के कोई ख्याल आते हैं या फिर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने रिश्ते को बेहतर कर सकते हैं।