'प्यार' के ढाई अक्षर को समझने के लिए कुछ लोग अपनी जिंदगी बिता देते हैं तो कुछ इस एहसास को महसूस करने में। अगर आप किसी भी रिलेशनशिप की बात करें तो उसमें प्यार का होना बेहद जरूरी होता है। अक्सर आपने सुना होगा कि किसी लड़की ने लड़के को प्यार में धोखा दे दिया या फिर लड़के ने लड़की को, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर दोनों के ऐसा करने की वजह क्या होती है।
तो चलिए आज हम आपको ऐसी पांच वजहों के बारे में बताएंगे जिन्हें जानकर आप अपने रिश्ते को बचा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
relationship
किसी और की तरफ अट्रैक्ट हो जाना
किसी भी रिश्ते में ताजगी का रहना काफी अहम होता है फिर चाहे रिश्ता कितना भी पुराना क्यों न हो गया हो। अगर पार्टनर में किसी भी एक को रिश्तें में घुटन महसूस होने लगेगी तो वो वहीं प्यार बाहर की तरफ ढूंढेगा और ऐसे में दूसरे की तरफ अट्रैक्ट होने की संभावना बढ़ जाती है।
पढ़ें- ये एक काम लड़की के दिल में जगा देगा प्यार, जरा आजमाकर तो देखिए जनाब
विज्ञापन
3 of 6
relationship
रिश्ते से होने लगते हैं बोर
अगर किसी भी रिश्तें में एक ऐसा वक्त आ जाए कि दोनों के पास आपस में बात करने के लिए न तो समय हो और न हीं बात तो ऐसा रिश्ता उबाऊ हो जाता है। धीरे -धीरे यही बोरियत आपके रिश्ते को दीमक की तरफ अंदर से खोखला बना देती है।
4 of 6
relationship
दोस्तों के बीच शो ऑफ करना
अगर आपका रिश्ता अंदर से खोखला हो चुका है लेकिन उसे ठीक करने की बजाय आप लोगों के सामने बेकार का शो ऑफ कर रहे हैं तो समझ जाइए कि रिश्ते की डोर कमजोर हो चुकी है और किसी भी वक्त टूट सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
शादी
सेक्स के दौरान सेटिसफाइ़ड न होना
सेक्स एक ऐसी आवश्यकता होती है जो दोनों के रिश्ते को और भी मजबूत बना देती है। लेकिन अगर कोई भी एक पार्टनर दूसरे को सेटिसफाइड नहीं कर पाता तो एक न एक दिन दोनों में से कोई एक इस रिश्ते को खत्म कर ही देता है।
लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप
दूर के ढोल सुहावने ही होते हैं और जब बात रिलेशनशिप की हो तो कहने को कुछ और नहीं रह जाता। लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप में दोनों को एक दूसरे के पास एक समय के बाद वक्त ही नहीं रहता और ऐसे रिश्ते जितनी जल्दी बनते हैं उतनी ही जल्दी टूट भी जाते हैं।