फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की इन आदतों से पता लगाइए कि कहीं आप भी उनके प्रति बहुत सख्त तो नहीं

Sun, 24 Jan 2021 10:30 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आपका सख्त रवैया बच्चों की आदतों में झलकता है - फोटो : pixabay

बच्चों के प्रति बहुत अधिक सख्त रवैया रखना ठीक नहीं होता है क्योंकि यह उनकी मनोस्थिति पर असर डालता है। यदि बच्चों के प्रति आप बहुत अधिक सख्त हैं तो बिल्कुल संभावना है कि आगे चलकर यह आपके और बच्चों के रिश्ते को प्रभावित करे। आपका सख्त रवैया बच्चों की आदतों में झलकता है इसलिए कोशिश करें कि सख्ती और नर्मी के बीच एक संतुलन अवश्य हो। यही संतुलन आपके और बच्चों के बीच के रिश्ते को भविष्य में और भी गहरा करेगा। लेकिन कई बार हमें पता नहीं होता है कि हम बच्चों के प्रति बहुत अधिक सख्त रवैया रखने लगे हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए बच्चों की किन आदतों से आप पता लगा सकते हैं कि आपका स्वभाव बहुत सख्त है।

विज्ञापन

2 of 5
उन्हें लगता है कि आप सुनेंगे- समझेंगे ही नहीं - फोटो : Social media

बातें साझा न करना
यदि आपके बच्चे आपसे कोई भी बात साझा करना पसंद नहीं करते हैं और आपके पूछने पर वे खीझ जाते हैं तो ये बिल्कुल भी अच्छा संकेत नहीं है क्योंकि आपका अति सख्त रवैया उन्हें यह करने से रोक रहा है। आपकी सख्ती उन्हें हर पल यह महसूस करवाती है कि आप उन्हें समझ ही नहीं पा रहे हैं और जब उन्हें लगता है कि आप सुनेंगे- समझेंगे ही नहीं तो वे बातें साझा नहीं करते।

विज्ञापन

3 of 5
सच कहने पर उन्हें डांट पीटेगी - फोटो : अमर उजाला

झूठ बोलना
वे बच्चे झूठ अधिक बोलते हैं जिनके माता- पिता का रवैया सख्त होता है क्योंकि उन्हें लगता है कि यदि वे सच कह देंगे तो यह उनके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा। सच कहने पर या तो उन्हें डांट पीटेगी या फिर आगे से उन्हें वो चीज कभी करने भी नहीं दी जाएगी। जो माता- पिता बहुत अधिक सख्त नहीं होते हैं, उनके बच्चे झूठ का प्रयोग कम करते हैं, वे स्पष्ट बात कहते हैं। 

4 of 5
वे बहाने बनाने लगेंगे - फोटो : सोशल मीडिया

आपके साथ समय न बिताना
यदि आपका रवैया बच्चों के प्रति हमेशा ही सख्त रहता है तो धीरे-धीरे बच्चे आपसे दूर होने लगेंगे। आप साथ घूमने आदि की जब भी योजना बनाएंगे तो वे बहाने बनाने लगेंगे। वे आपके साथ समय बिताना बिल्कुल भी पसंद नहीं करेंगे क्योंकि मस्ती- मजाक के माहौल में भी वे आपके सामने एक प्रकार की कैद महसूस करने लगेंगे इसलिए वे आपके साथ समय नहीं बितायेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आप बच्चों के प्रति सख्त रहेंगे तो वे डरेंगे - फोटो : social media
सम्मान खो देना
बढ़ती उम्र में यदि आप बच्चों के प्रति सख्त रहेंगे तो वे डरेंगे तो जरूर लेकिन धीरे-धीरे वे आपके प्रति सम्मान खो देंगे। वे अक्सर यही महसूस करेंगे कि आप उन्हें समझते ही न नहीं हैं और आपका गुस्सा करना आपका स्वभाव ही है। ऐसे में वे अपने दोस्तों एवं अन्य लोगों से आपकी शिकायतें भी करेंगे जो कि आप लोगों के रिश्ते के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें