फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर प्रेमी की जगह किसी और से कर रहे हैं शादी, तो भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां, नहीं तो हो सकते हैं ये नुकसान

Wed, 10 Mar 2021 02:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हमारे जीवन में कभी न कभी प्यार एक बार ही सही, लेकिन दस्तक जरूर देता है। इसके बाद हम प्यार की जंजीरों में कुछ इस कदर जकड़ जाते हैं कि वहां से निकलना कई बार हमारे लिए काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन कई बार ऐसा भी देखा गया है कि घरवालों की खुशी के लिए कई कपल अपने रिश्ते को तोड़ देते हैं, और अपने-अपने जीवन में अपने नए पार्टनर संग आगे बढ़ जाते हैं। ऐसे में अगर हम अपने प्रेमी की जगह पर किसी और से शादी कर रहे हैं, तो हमें कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए। नहीं तो हमारे जीवन में कई संकट पैदा हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अपने प्रेमी को शादी में न बुलाएं
  • कई लड़कियों या लड़कों के ब्रेकअप के समय एक चीज देखी जाती है कि वो भले ही प्यार का रिश्ता तोड़ देते हैं, लेकिन एक-दूसरे के दोस्त रहते हैं। ऐसे में एक बात ध्यान देनी चाहिए कि अपनी शादी में अपने इस दोस्त (एक्स प्रेमी) को कभी न बुलाएं। अगर आप उन्हें शादी में बुलाते हैं, तो फंक्शन में आपकी नजर बार-बार उन पर ही जाएगी। इससे आप असहज महसूस कर सकते हैं। साथ ही ये भी हो सकता है कि शादी के समय दोनों के पहले के रिश्ते को लेकर किसी तरह की कुछ परेशानी भी खड़ी हो जाए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पति/पत्नी के साथ कभी अफेयर की चर्चा न करें
  • कहते हैं किसी भी रिश्ते में जितने प्यार की जरूरत होती है, उससे कहीं ज्यादा विश्वास की जरूरत होती है। शादी के बाद कई लड़िकयां या लड़के अपने पार्टनर पर इतना विश्वास करने लगते हैं कि वो अपने अतीत की बातें भी उनके साथ साझा कर देते हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर संग अपने पुराने प्रेमी के बारे में कुछ साझा करते हैं, तो हो सकता है कि आपके रिश्ते में कुछ खटास आ जाए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बार-बार याद न करें, पार्टनर संग खुश रहें
  • एक इंसान जब पुरानी यादों को छोड़कर आगे बढ़ता है, तो ये यादें उसका पीछा नहीं छोड़ती। कई लोग अपने पुराने प्रेमी, उसके साथ बिताए गए पलों को खूब याद करते हैं और उन्हीं यादों में खोए रहते हैं। लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, बल्कि आपको अपने पार्टनर संग खुश रहना चाहिए। उसकी खुशी में शामिल होना चाहिए, जिससे आपका नया रिश्ता मजबूत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कोई संपर्क न रखें
  • जब प्रेमी-प्रेमिका अलग होते हैं, तो एक-दूसरे से दोस्त के नाते ही सही लेकिन संपर्क रखते हैं। ऐसे में अगर आपकी शादी किसी और से हो रही है या हो गई है, तो आपको अपने पुराने प्रेमी से कोई संपर्क नहीं रखना चाहिए। न तो अपने मोबाइल फोन में उसकी कोई फोटो-वीडियो रखें, न ही उनसे फोन पर बात करें आदि। क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपका रिश्ता अपने नए पार्टनर संग बिगड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें