फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नियों की इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो रिश्ते में नहीं होगी दिक्कत

Mon, 12 Apr 2021 05:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
जब आप शादी के बंधन में बंधते हैं, तो फिर आपकी जिम्मेदारी अपने पार्टनर की भी बनती है। आपको अपने पार्टनर की कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। पतियों को पत्नियों से रिश्ता बेहतर करने के लिए कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जब आप रिश्ते में समझदारी नहीं अपनाते हैं, तो कई बार धीरे-धीरे संबंध बिगड़ने लगते हैं। इसी कड़ी में महिलाओं की कुछ आदतें होती हैं, जिनका पतियों को ध्यान रखना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं इन बातों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
भावनाओं को समझना चाहिए
  • महिलाएं और पुरुष अलग-अलग तरह की भावनाएं प्रकट करते हैं। भले ही पुरुष अपनी भावनाओं को दबा लेते हैं, लेकिन महिलाएं अपनी भावनाओं को नहीं दबाती हैं। ऐसे में पुरुषों को अपने पत्नियों की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। उन्हें कोई दिक्कत है, तो साथ में बैठकर उनसे उसके बारे में जाने और फिर उस समस्या को हल करने की कोशिश करें।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
दोस्तों से बातें शेयर करना
  • ज्यादातर महिलाओं के अंदर एक आदत होती है कि वो अपनी बातें अपने दोस्तों संग शेयर करती हैं। इसका मतलब ये नहीं की वो चुगली करना चाहती हैं, बल्कि वो अपने अनुभव को अपने दोस्तों संग साझा करती हैं। भले ही पुरुष अपने रिश्ते के बारे में या कोई अन्य बातें शेयर न करें, लेकिन महिलाएं अपनी बातें अपने दोस्तों को शेयर करती हैं। इसलिए इस आदत से पुरुषों को बुरा नहीं मानना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
दिखावा करना पसंद होता है
  • पुरुषों में ये चीज बेहद कम देखी जाती है कि वो दिखावा करते हैं और अगर पुरुष ऐसा करते भी हैं, तो इनकी संख्या काफी कम होती है। लेकिन इसके विपरीत महिलाओं की आदत होती है कि वो दिखावा थोड़ा ज्यादा करती हैं। वो अपनी कपड़ों, नेलपेंट, सैंडल, जूते आदि की काफी तारीफ करती हैं, और कई बार तो इनके रेट भी बढ़ाकर बताती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
रिश्ते में विश्वास चाहती हैं महिलाएं
  • जब आप किसी महिला से शादी करते हैं, तो वो अपना घर छोड़कर, अपने माता-पिता को छोड़कर जिंदगी भर आपके साथ रहने के लिए आती हैं। ऐसे में महिलाएं इन नए रिश्ते में विश्वास चाहती हैं। वो चाहती हैं कि उनके पति उन पर विश्वास करें, उनसे हर बात बताएं, उनके साथ समय बिताएं, उनको बाहर घुमाने ले जाए, अपने सुख-दुख में उन्हें शामिल करें आदि। इस तरह की चीजें महिलाएं चाहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें