पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा, खट्टी मिठ्ठी तकरार होना आम बात है। ये सब उनके रिश्ते की मिठास को कम करने की जगह उलटा और बढ़ाती है। लेकिन कई बार परिस्थितियां ऐसी लगने लगती हैं कि आपकी रिलेशनशिप अब टूटने ही वाली है।
अगर आपको भी अपने रिश्ते में ऐसा ही कुछ कड़वाहट फील हो रही है, या आपका पार्टनर आपसे रूठा हुआ है तो चिंता मत कीजिए। उन्हें बस आपकी एक प्यार भरी मसाज की जरूरत हैं। जानिए क्यों?
विज्ञापन
2 of 5
मसाज
हाल में हुए एक शोध में पता चला है कि जो दंपति एक-दूसरे को मसाज देते हैंं उनके रिश्तों में हमेशा स्थिरता बने रहने के साथ-साथ वो अपनी लाइफ में तनाव से भी काफी हद तक लड़ने में सक्षम होते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
मसाज
एक अध्ययन के दौरान 38 लोगों को तीन हफ्तों तक मसाज दी गई। मसाज से पहले और बाद में इन सभी लोगों से कुछ प्रश्न पूछे गए। इन लोगों के उत्तर देखकर इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया कि इन लोगों को मसाज देने के बाद इनके स्ट्रेस लेवल में गिरावट आई हैं। साथ ही अब ये सभी लोग शारीरिक और मानसिक रुप से अपने रिश्तों में मजबूती महसूस कर रहे हैं।
4 of 5
मसाज
अध्ययन के दौरान बताया गया कि मसाज का जोड़ो पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। फिर चाहे वो मसाज ले रहे हो या अपने साथी को मसाज दे रहे हो। मसाज की वजह से दोनों ही लोग भावनात्मक रुप से मजबूत बनते हैं। साथ ही उनकी परिस्थतियों से लड़ने की क्षमता में भी विकास होता है।