फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी-छोटी बात पर अगर पार्टनर से होती है अनबन, तो इन तरीकों की ले सकते हैं मदद

Fri, 12 Mar 2021 04:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अमूमन देखा जाता है कि ज्यादातर कपल के बीच नोक झोंक तो होती रहती है, लेकिन कई बार ये अनबन इतनी बढ़ जाती है कि रिश्ते बिगड़ने लगते हैं। मतलब छोटी सी बात से शुरू हुई अनबन रिश्ता टूटने का भी कारण बन जाती है। ऐसे में हमें सतर्क रहने की जरूरत होती है कि कहीं हमारे पार्टनर से हमारी कभी किसी बात को लेकर हुई अनबन इतनी न बढ़ जाए कि आगे चलकर इसका सीधा असर रिश्ते पर पड़े। तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जिनकी मदद से आप अपने रिश्ते को ठीक रख सकते हैं, और अनबनों से बच सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गलती मानें
  • कई बार रिश्तों में देखा जाता है कि पार्टनर अपनी गलती नहीं मानते हैं, जिसकी वजह से भी रिश्ते में अनबन हो जाती है। उदाहरण के लिए अगर आपसे कोई गलती हो गई है, तो आपको अपनी गलती माननी चाहिए। लेकिन गलती मानने की जगह पर आप इस बात को लेकर अड़े रहते हैं कि आपकी गलती नहीं है, तो फिर कई बार बहस होती है और फिर रिश्ते में अनबन हो जाती है। इसकी वजह से कई बार रिश्ते तक टूट जाते हैं, क्योंकि कोई भी रिश्ता झूठ की नीव पर तो नहीं टिक सकता।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बहस करने से बचें
  • कई बार देखा जाता है कि जब पार्नटनर के बीच में किसी बात को लेकर मतभेद होते हैं, तो फिर बहस होती है। किसी मुद्दे पर बात करना और उसको सुलझाना बिल्कुल सही है, लेकिन कई बार इस दौरान बहस इतनी बढ़ जाती है कि वो आगे चलकर गलत साबित होती है। इसलिए हमें हमेशा गैरजरूरी बहस से बचना चाहिए, क्योंकि ये किसी भी रिश्ते के लिए सही नहीं होती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
जिद्द न करें
  • कई लोग ऐसे होते हैं जो बेहद ही जिद्दी स्वभाव के होते हैं, और छोटी-छोटी बातों और छोटी-छोटी चीजों के लिए जिद्द करते हैं। अपनी जिद्द के आगे वो किसी की भी नहीं सुनते हैं, जिसके कारण कई बार इसका सीधा असर रिश्ते पर पड़ता है। हालांकि, शुरुआती समय में पार्टनर आपकी जिद्द को झेलते हैं, लेकिन समय बितने के साथ ही वो आपसे नाराज हो जाते हैं, और फिर रिश्ता तक बिगड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अहंकार से बचें
  • कभी भी किसी भी रिश्ते में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर मनभेद होते हैं तो फिर रिश्ते का आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है। अगर आप अपने मन में अहंकार पाले रखते हैं तो फिर इससे आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। उदाहरण के लिए अगर आपके पार्टनर ने आपसे कुछ काम करने को कहा, और आप अहंकार के मारे वो नहीं कर रहे हैं तो ये गलत है। इसलिए रिश्ते में कभी भी अहंकार को मत आन दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें